ePaper

साहिबगंज में होली पार्टी में मर्डर का 24 घंटे के अंदर खुलासा, हथियार व ऑल्टो कार के साथ आरोपी दोस्त गिरफ्तार

Updated at : 26 Mar 2024 3:36 PM (IST)
विज्ञापन
गिरफ्तारी की जानकारी देते पुलिस पदाधिकारी

गिरफ्तारी की जानकारी देते पुलिस पदाधिकारी

साहिबगंज में होली पार्टी में मर्डर का 24 घंटे के अंदर पुलिस ने खुलासा कर दिया. हथियार व ऑल्टो कार के साथ आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया है. पैसे के लेनदेन में दोस्त ने ही युवक को गोली मार दी थी.

विज्ञापन

राजमहल (साहिबगंज), दीप सिंह: झारखंड के साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र के मंगलहाट मलाहीटोला निवासी पांडव मंडल की हत्या का राजमहल पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया. इस मामले को लेकर एसडीपीओ कार्यालय में एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने प्रेस वार्ता कर मंगलवार को जानकारी दी. पुलिस ने हथियार व हत्या में प्रयुक्त ऑल्टो कार के साथ हत्या के आरोपी सुबेश मंडल को गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि होली पार्टी के दौरान पैसे के लेनदेन को लेकर उत्पन्न विवाद में दोस्त ने ही उसे गोली मार दी थी.

पैसे के लेनदेन को लेकर दोस्त ने ही मार डाला
एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पांडव मंडल की हत्या मामले में थाना कांड संख्या 43/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए सघन छापेमारी कर 24 घंटे के अंदर कांड का उद्भेदन किया गया. इस मामले में पैसे के लेनदेन को लेकर उत्पन्न विवाद में सुबेश मंडल नामक युवक ने अपने ही दोस्त पांडव मंडल की हत्या कर दी है.

हथियार के साथ ऑल्टो कार जब्त
पुलिस ने छापेमारी कर एक देसी पिस्तौल, जिंदा कारतूस के साथ सुबेश मंडल को गिरफ्तार कर लिया. हत्या के दौरान उपयोग में प्रयुक्त ऑल्टो कार को भी जब्त किया गया है. छापेमारी दल में पुलिस इंस्पेक्टर श्यामलाल हांसदा, थाना प्रभारी गुलाम सरवर, सब इंस्पेक्टर पंकज कुमार दुबे, बिट्टू कुमार साहा, नितेश कुमार पांडे व ददन कुमार साहा शामिल थे.

मृतक के नाम से सुबेश ने लिया था लोन
हत्या के नामजद अभियुक्त सुबेश मंडल ने अपने ही मित्र मृतक पांडव मंडल के नाम से बैंक से लोन लेकर मुर्गी फार्म खोला था. 40 हजार रुपए के लिए विवाद हुआ था. होली की पार्टी के बाद दोनों कार में बैठकर गाना सुन रहे थे. इसी दौरान पैसे की मांग को लेकर फिर विवाद हुआ और सुबेश ने उसे गोली मार दी. इससे पांडव मंडल की मौत हो गयी.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola