घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल चोरी
साहिबगंज (फाइल फोटो)
थाना में शिकायत दर्ज कराई
साहिबगंज.जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के अंजुमन नगर से शनिवार शाम लगभग 5:00 बजे मोटरसाइकिल चोरी होने की घटना सामने आई है. मोटरसाइकिल मालिक मोहम्मद आबिद ने जिरवाबाड़ी थाना में शिकायत दर्ज कराई है. आबिद के अनुसार, उन्होंने अपनी हीरो पैशन मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी की थी, जो बाद में गायब मिली. आसपास पूछताछ करने पर भी मोटरसाइकिल का पता नहीं चला. सीसीटीवी फुटेज में एक युवक लगभग 5:15 बजे मोटरसाइकिल ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है. आबिद ने थाना प्रभारी से कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए