राजमहल में अध्यक्ष के लिए तीन प्रत्याशियों ने खरीदा नामांकन पर्चा

Published by : ABDHESH SINGH Updated At : 29 Jan 2026 10:11 PM

विज्ञापन

नियमावली का सख्ती से पालन करना अनिवार्य

विज्ञापन

राजमहल

नगर पंचायत चुनाव को लेकर राजमहल नगर पंचायत क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गयी हैं. अध्यक्ष पद एवं 14 वार्डों के लिए प्रत्याशियों ने राजमहल प्रखंड कार्यालय स्थित निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय से नामांकन पर्चा (नजीर रसीद) खरीदा. अध्यक्ष पद के लिए भावना गुप्ता, मो मोइनुद्दीन व हाजी मखदूम ने नजीर रसीद खरीदा. वहीं नगर क्षेत्र के सभी 14 वार्डों से कुल 25 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा खरीदा है. अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो ने बताया कि सभी पदों के लिए प्रत्याशी निर्धारित प्रक्रिया के तहत नामांकन पर्चा ले रहे हैं. निर्वाचन आयोग की नियमावली का सख्ती से पालन करना अनिवार्य है. नगर पंचायत प्रशासक दानिश हुसैन ने कहा कि चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को नगर पंचायत के सभी करों का भुगतान कर राजस्व संबंधी अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त करना आवश्यक होगा.

वार्ड संख्या -एक

1. अनवर हुसैन

2. मो हेना शेख

3. राजकुमार मंडल

वार्ड संख्या – दो

1. सलीना बेबी

2. अनिता बसाक

3. अनवरा खातुन

वार्ड संख्या – तीन

1. सन्नी कुमार साहा

2. भारती साहा

3. रितेश कुमार

वार्ड संख्या – चार

शून्य

वार्ड संख्या -पांच

शून्य

वार्ड संख्या – छह

1.गीता बर्मन

वार्ड संख्या -सात

1- संगीता देवी

2- विष्णु कुमार साहा

3- प्रतीमा राय

4- सूरज कुमार सुमन

वार्ड संख्या -आठ

1- – जोली राय

वार्ड संख्या -नौ

1- तुफानी मंडल

वार्ड संख्या -10

1- रिंकी कुमारी

वार्ड संख्या- 11

1- राजू सरकार

वार्ड संख्या -12

1- संजीदा बीबी

2- बरकत शेख

3- अब्दुल कादिर

4- शौकिया कायेनात

वार्ड संख्या -13

1- जहीदा बीबी

वार्ड संख्या 14

1- कफीरन बीबी

2- रियाज शेख

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola