बड़ी खबर - गंगा के बढ़े जलस्तर ने रोकी लाइफलाइन, राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा बंद

Updated:
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर बढ़ते ही फेरीघाट बंद होते ही खड़ी एलसीटी | Prabhat Khabar Network

गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण झारखंड और पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाली राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा बंद कर दी गई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

प्रतिनिधि, राजमहल : झारखंड के राजमहल से पश्चिम बंगाल के मानिकचक, मुख्य रूप से मालदा जिले को जोड़ने वाली राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा को घाट प्रबंधक के माध्यम से बंद करने की सूचना जारी कर दी गयी है. घाट प्रबंधक राजा सिंह ने कहा कि गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद एलसीटी सेवा पूरी तरह बंद करने का निर्णय लिया गया है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हो.

दोनों फेरी घाट जलमग्न

घाट प्रबंधक के अनुसार, फेरी सेवा के माध्यम से प्रतिदिन हजारों यात्री आवागमन करते हैं. दोनों दिशाओं के फेरी घाट पूरी तरह जलमग्न हो गये हैं. ऐसे में किसी भी समय अनहोनी की आशंका बनी हुई है. इसी को देखते हुए फेरी सेवा बंद करने का निर्णय लिया गया है.

फेरी सेवा बंद होने से आवागमन प्रभावित

झारखंड को पश्चिम बंगाल से जोड़ने वाली लाइफलाइन मानी जाने वाली फेरी सेवा के बंद होने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है. लोगों को अब सड़क एवं रेल मार्ग से लंबी दूरी तय कर आवागमन करना होगा. इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा.

सामान्य स्थिति में लौटने में लग सकते हैं दो माह

अनुमान लगाया जा रहा है कि गंगा का जलस्तर कम होकर सामान्य स्थिति में आने में कम से कम दो माह लग सकते हैं. इस अवधि में लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ेगा.

फेरीघाट की दुकानों में घुसा पानी

इधर, फेरीघाट की दुकानों में भी गंगा नदी का पानी प्रवेश करने लगा है. फेरीघाट बंद होने से दुकानदारों की आजीविका भी प्रभावित होगी..

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola