गणेश चतुर्थी पर तीनपहाड़ में आस्था का रंग, बप्पा को चढ़ा 11 किलो का लड्डू

Updated:
विज्ञापन

तीनपहाड गणेश पूजनोत्सव में शामिल भक्त | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

तीनपहाड़ सहित आसपास के क्षेत्रों में गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया. मंदिरों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई. खास बात यह रही कि बभनगामा गांव में 11 किलो के लड्डू का भोग लगाया गया, जो भक्तों की आस्था का प्रतीक बना.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, तीनपहाड़ : सोमवार को गणेश चतुर्थी का त्योहार तीनपहाड़ सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और भक्तिमय माहौल में मनाया गया. इस दौरान तीनपहाड़ स्थित दुर्गा मंदिर, हाथीगढ़ पानी टंकी के समीप, बभनगामा दुर्गा मंदिर एवं जोंका कार्तिक मंदिर में भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित कर पुरोहित के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गयी.

विज्ञापन

गणेश उत्सव को लेकर दिखा उत्साह

तीनपहाड़ में भक्तों के बीच गणेश उत्सव का उत्साह चरम पर दिखा. गणेश पूजा को लेकर सुबह से ही मंदिरों में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया. श्रद्धालुओं ने पूजा के बाद आरती में शामिल होकर गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाये और बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त किया. साथ ही अपने परिजनों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.

रंग-बिरंगी रोशनी से सजे पंडाल

मंदिर में विराजमान बप्पा का महोत्सव 3 से 4 दिनों तक चलेगा. इस वजह से तीनपहाड़ रेलवे परिसर और हाथीगढ़ पानी टंकी के समीप बने पंडाल को आकर्षक रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है. शाम होते ही रंग-बिरंगी रोशनी से पंडाल और आसपास का क्षेत्र मनमोहक नजर आने लगा.

मेले में डांस प्रतियोगिता और मटकी फोड़

सार्वजनिक गणेश पूजा समिति तीनपहाड़ के अध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि गणेश महोत्सव पर तीनपहाड़ स्टेशन परिसर में मेले का आयोजन किया गया है, जिसमें बच्चों के मनोरंजन के लिए कई तरह के साधन उपलब्ध रहेंगे.

उन्होंने बताया कि मंगलवार को संध्या आरती के बाद बच्चों के बीच डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. वहीं बुधवार को कलश विसर्जन के बाद मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन समिति द्वारा किया जाएगा.

बभनगामा में 11 किलो के लड्डू का भोग

तीनपहाड़ के बभनगामा गांव में भी गणेश उत्सव पर पूरे विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की पूजा संपन्न करायी गयी. इस दौरान भक्तों द्वारा भगवान गणेश को 11 किलो के लड्डू का भोग अर्पित किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola