SIR में फर्जी प्रमाण पत्र मामले में बरहरवा थाने में प्राथमिकी, पांच आरोपी

Updated:
विज्ञापन

साहिबगंज (फाइल फोटो)

बरहरवा के इस्लामपुर गांव में फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस ने पांच लोगों को बनाया आरोपी, जांच प्रक्रिया शुरू।

विज्ञापन

बरहरवा, साहिबगंज : बरहरवा थाना क्षेत्र के आहुतग्राम पंचायत अंतर्गत इस्लामपुर गांव में SIR प्रक्रिया के दौरान फर्जी तरीके से जाति प्रमाण पत्र बनाये जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार के निर्देश पर बरहरवा थाना में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने कांड संख्या 224/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए पांच लोगों को आरोपी बनाया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है. पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि प्रमाण पत्र किस प्रक्रिया के तहत तैयार किये गये और इसमें किन लोगों की भूमिका रही. साथ ही प्रमाण पत्र से जुड़े दस्तावेजों और अन्य अभिलेखों की भी जांच की जा रही है.

सब इंस्पेक्टर पंकज सिंह करेंगे जांच

मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी बरहरवा थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर पंकज सिंह को सौंपी गयी है. अनुसंधान के दौरान पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने के साथ मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर सकती है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola