मां दुर्गा के जयकारों से गूंजा कोटालपोखर, खूंटी पूजन के साथ शुरू हुआ भव्य पंडाल निर्माण

Updated:
विज्ञापन

समिति के लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोटालपोखर में आगामी शारदीय दुर्गा पूजा के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं. बुधवार को शुभ मुहूर्त में पूजा समिति द्वारा भूमि पूजन और खूंटी पूजा संपन्न हुई. पश्चिम बंगाल और स्थानीय कारीगर भव्य पंडाल निर्माण में जुट गए हैं.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बरहरवा : साहिबगंज जिला अंतर्गत कोटालपोखर में आगामी शारदीय दुर्गा पूजा को लेकर थाना रोड कोटालपोखर में तैयारियां शुरू हो गयी हैं. बुधवार को शुभ मुहूर्त में पूजा समिति की ओर से दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण के लिए विधि-विधान के साथ भूमि पूजन एवं खूंटी पूजा की गयी. आचार्य व पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि की शुद्धि एवं पूजा-अर्चना करायी.

विज्ञापन

जयकारों से भक्तिमय हुआ परिसर

पूजा-अर्चना के बाद पंडाल निर्माण के लिए पहली पवित्र खूंटी रोपी गयी. इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के जयकारे लगाए, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो गया.

खूंटी पूजन के साथ शुरू हुआ निर्माण

भूमि पूजन के साथ ही पंडाल निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है. पूजा समिति के अनुसार पश्चिम बंगाल और स्थानीय स्तर के कुशल कारीगर पंडाल निर्माण में जुट गये हैं. इस वर्ष भी आकर्षक और भव्य काल्पनिक थीम पर पंडाल तैयार करने की योजना है.

रोशनी से सजेगा पूजा परिसर

पंडाल के साथ आकर्षक विद्युत एवं रोशनी की सजावट की भी व्यवस्था की जा रही है. समिति की ओर से पूजा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं.

समय पर पूरा होगा पंडाल निर्माण

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि अक्टूबर में होने वाले शारदीय नवरात्र के मद्देनजर समय पर पंडाल का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा. श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी.

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

भूमि पूजन के अवसर पर समिति के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola