कृपया ध्यान दीजिए:अब रेल यात्रा होगी और सुगम, बड़हरवा में 30 किमी/घंटा तक दौड़ेंगी ट्रेनें

Updated:
विज्ञापन

बड़हरवा में 30 किमी/घंटा तक दौड़ेंगी ट्रेनें | Prabhat Khabar Network

बड़हरवा स्टेशन पर फोर्स्ड ले-आउट हटाकर ट्रैक ज्योमेट्री में सुधार किया गया है, जिससे ट्रेनों की गति क्षमता 15 किमी से बढ़कर 30 किमी प्रति घंटा हो गई है.

विज्ञापन

संवाददाता, साहिबगंज. परिचालन संरक्षा को मजबूत करने और ट्रैक ज्योमेट्री में सुधार की दिशा में पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने महत्वपूर्ण कार्य पूरा किया है. नियोजित साढ़े चार घंटे के ट्रैफिक ब्लॉक के दौरान बड़हरवा स्टेशन सीमा में प्वाइंट संख्या 53 और 55बी पर मौजूद फोर्स्ड लेआउट को सफलतापूर्वक हटा दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

यह कार्य मंडल रेल प्रबंधक, मालदा मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय), मालदा निलेश कुमार गौरव के पर्यवेक्षण में पूरा किया गया. इंजीनियरिंग टीम ने निर्धारित समय में दोनों प्वाइंट पर आवश्यक तकनीकी कार्य संपन्न किया.

प्वाइंट 53 को पांच मीटर बोनिदांगा की ओर किया गया शिफ्ट

ट्रैक सुधार कार्य के तहत प्वाइंट संख्या 53 को बोनिदांगा की ओर पांच मीटर स्थानांतरित किया गया. इसके साथ ट्रैक रिअलाइनमेंट और 40 मिमी स्लीविंग का कार्य किया गया.

कार्य के दौरान 55 ट्रैक मीटर रेल परिवर्तन तथा 70 ट्रैक मीटर ट्रैक अलाइनमेंट, बैलास्टिंग और पैकिंग का कार्य भी किया गया.

फोर्स्ड लेआउट हटाये जाने के बाद इस टर्नआउट पर ट्रेनों की गति क्षमता 15 किमी प्रति घंटा से बढ़ाकर 30 किमी प्रति घंटा की जा रही है. इससे इस स्थान पर गति क्षमता दोगुनी हो गयी है.

प्वाइंट 55बी को 2.2 मीटर किया गया स्थानांतरित

प्वाइंट संख्या 55बी के तहत प्वाइंट को भी बोनिदांगा की ओर 2.2 मीटर स्थानांतरित किया गया. इसके अलावा 60 ट्रैक मीटर रेल परिवर्तन तथा 70 ट्रैक मीटर ट्रैक अलाइनमेंट, बैलास्टिंग और पैकिंग का कार्य किया गया.

इन कार्यों से ट्रैक व्यवस्था और ज्योमेट्री में सुधार हुआ है. इससे बड़हरवा स्टेशन सीमा के भीतर ट्रेनों का परिचालन अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने में मदद मिलेगी.

चार विभागों के समन्वय से समय पर पूरा हुआ काम

रेलवे के अनुसार, साढ़े चार घंटे के ट्रैफिक ब्लॉक के भीतर पूरा कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया. इस दौरान इंजीनियरिंग, सिग्नल और टीआरडी विभागों के बीच प्रभावी समन्वय रहा, जिससे सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे किये जा सके.

परिचालन दक्षता और संरक्षा होगी मजबूत

ट्रैक ज्योमेट्री में सुधार से ट्रेनों की आवाजाही अधिक सुगम होने और परिचालन दक्षता बढ़ने की उम्मीद है. साथ ही बड़हरवा स्टेशन सीमा में रेल परिचालन की संरक्षा भी और मजबूत होगी.

मालदा मंडल की ओर से कहा गया है कि रेल नेटवर्क में संरक्षा, विश्वसनीयता और परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए ट्रैक और आधारभूत संरचना से जुड़े सुधार कार्य आगे भी लगातार जारी रहेंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola