सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण जरूरी

Updated:
विज्ञापन

साहिबगंज (फाइल फोटो)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सोतीचौकी पंगरो में एचपीवी कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर किशोरियों को किया जागरूकता

विज्ञापन

साहिबगंज

जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. किरण माला के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बोरियो के अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सोतीचौकी पंगरो में एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय की कक्षा 8वीं एवं 9वीं की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस अवसर पर छात्राओं को नियमित टीकाकरण के महत्व के साथ-साथ एचपीवी वायरस के प्रकार, संक्रमण के कारण, संभावित दुष्प्रभाव और इससे बचाव के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि एचपीवी टीका सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव में अत्यंत प्रभावी और सुरक्षित है. छात्राओं और विद्यालय परिवार को यह भी जानकारी दी गयी कि अभिभावकों द्वारा सहमति पत्र पर अनुमति देने के उपरांत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एचपीवी वैक्सीन का सिंगल डोज दिया जाएगा. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना और भविष्य में गंभीर बीमारियों से सुरक्षा सुनिश्चित करना है. कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनके उत्तर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सरल एवं वैज्ञानिक तरीके से दिये. विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने इस पहल की सराहना की और इसे किशोरियों के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया. स्वास्थ्य विभाग ने आमजन और अभिभावकों से अपील कि कि वे एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम में सहयोग करें और किशोरियों को समय पर टीकाकरण हेतु प्रेरित करें, ताकि भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव सुनिश्चित किया जा सके.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola