बालिका छात्रावास : अंजलि बनीं छात्र नायिका, मोनिका को छात्र सचिव की जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन

साहिबगंज (फाइल फोटो)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

साहिबगंज बालिका छात्रावास में अंजलि टुडू छात्र नायिका और मोनिका सोरेन छात्र सचिव चुनी गईं। वे छात्रावास की समस्याओं को हल करने और शैक्षणिक माहौल बेहतर बनाने पर ध्यान देंगी.

विज्ञापन

साहिबगंज : आदिवासी वेलफेयर बालिका कल्याण छात्रावास की नवनियुक्त छात्र नायिका और छात्र सचिव के सम्मान में टाउन हॉल में समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में साहिबगंज आदिवासी कल्याण छात्रावास के सीनियर छात्र मोहन हेंब्रम, विनोद मुर्मू, अनपा टुडू, प्रेम मरांडी, प्रेमचंद मौली, रसका हेंब्रम, अरुण बेसरा सहित अन्य अतिथियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया.

विज्ञापन

छात्रावास की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता

नवनियुक्त छात्र नायिका अंजलि टुडू ने कहा कि छात्रावास की समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी. छात्रावास का माहौल शैक्षणिक रूप से बेहतर बनाना उनका मुख्य उद्देश्य है. वहीं, छात्र सचिव मोनिका सोरेन ने कहा कि बालिका छात्रावास में पठन-पाठन को बेहतर बनाने के साथ शैक्षणिक माहौल तैयार किया जाएगा. छात्रावास की पूर्व की समस्याओं का भी प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा.

एक सप्ताह पूर्व हुआ था चुनाव

बता दें कि वर्ष 2026-27 के लिए करीब एक सप्ताह पूर्व आदिवासी वेलफेयर बालिका छात्रावास में चुनाव संपन्न हुआ था, जिसमें अंजलि टुडू और मोनिका सोरेन ने जीत हासिल की थी. इस अवसर पर छात्रावास की छात्राएं मौजूद थीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola