ब्रह्मपुत्र मेल के स्लीपर बोगी में मछली ले जाने पर यात्रियों का हंगामा

Updated:
विज्ञापन

डब्बे से तेज दुर्गंध फैल रही थी

विज्ञापन

साहिबगंज

मालदा रेल मंडल अंतर्गत साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर बुधवार की रात दिल्ली से डिब्रुगढ़ जा रही ब्रह्मपुत्र मेल में उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी, जब स्लीपर बोगी में मछली से भरा डब्बा ले जाने का यात्रियों ने विरोध शुरू कर दिया. यात्रियों का आरोप था कि डब्बे से तेज दुर्गंध फैल रही थी, जिससे सफर करना मुश्किल हो रहा था. विरोध बढ़ने पर ड्यूटी पर मौजूद टीटीई ने संबंधित बोगी में लगी भीड़ को हटवाया. इस दौरान कई महिला यात्री भी मौजूद थीं. कुछ देर के लिए मछली से भरा डब्बा बोगी से नीचे उतरवा दिया, जिससे यात्रियों को राहत मिली. हालांकि ट्रेन खुलने से कुछ मिनट पहले फिर उसी डब्बे को दोबारा बोगी में चढ़ा दिया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस दौरान टीटीई मौजूद थे, लेकिन दोबारा चढ़ाने से रोक नहीं सके. हंगामे के बीच कुछ महिलाओं को ट्रेन से उतार दिए जाने की भी बात सामने आई, जिससे यात्रियों में नाराजगी और बढ़ गई. इस संबंध में आरपीएफ निरीक्षक गुलाम सरवर ने बताया कि मामले में अब तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. शिकायत मिलने व ट्रेन एस्कॉर्ट टीम की रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola