खुशखबरी . राजमहल नगर क्षेत्र का बना मास्टर प्लान

राजमहल : स्थानीय सिंघी दलान नगर भवन में बुधवार को अहमदाबाद के मार्स प्लानिंग एंड इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा जनप्रतिनिधि व बुद्धिजीवियों को नगर क्षेत्र के चहुंमुखी विकास को लेकर बनाये गये मास्टर प्लान की जानकारी दी गयी. मार्स प्लानिंग के वरीय अर्बन प्लानर अमित कुमार व अर्बन प्लानर अंकिता शर्मा ने मास्टर प्लान […]
राजमहल : स्थानीय सिंघी दलान नगर भवन में बुधवार को अहमदाबाद के मार्स प्लानिंग एंड इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा जनप्रतिनिधि व बुद्धिजीवियों को नगर क्षेत्र के चहुंमुखी विकास को लेकर बनाये गये मास्टर प्लान की जानकारी दी गयी. मार्स प्लानिंग के वरीय अर्बन प्लानर अमित कुमार व अर्बन प्लानर अंकिता शर्मा ने मास्टर प्लान के संदर्भ में विस्तृत रूप से बताया.
बताया कि नगर पंचायत कार्यालय के मुताबिक राजमहल नगर में 22 हजार से अधिक जनसंख्या है. जो 2040 तक बढ़कर 48 हजार के आसपास हो जायेगी. ज्ञात हो कि यह कंपनी शहर की विकास की रूपरेखा बनाकर सरकार को सौंपेगी और उसके बाद सरकार द्वारा इस पर अमल किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




