साहेबगंज में वोट करने में पुरुषों से आगे रहीं महिलाएं
Updated at : 13 May 2019 7:41 AM (IST)
विज्ञापन

गोविंद प्रसाद, साहेबगंज : साहेबगंज में कुल 60.79 प्रतिशत मतदान हुआ. कुल 155230 में 94366 मतदाताओं ने मतदान किया. इसमें 47844 महिलाएं व 46521 पुरुष शामिल हैं. इस तरह महिला मतदाताओं की संख्या सर्वाधिक रही. मतदान का समापन समय चार बजे का था लेकिन 16 बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार के कारण मतदान जारी […]
विज्ञापन
गोविंद प्रसाद, साहेबगंज : साहेबगंज में कुल 60.79 प्रतिशत मतदान हुआ. कुल 155230 में 94366 मतदाताओं ने मतदान किया. इसमें 47844 महिलाएं व 46521 पुरुष शामिल हैं. इस तरह महिला मतदाताओं की संख्या सर्वाधिक रही. मतदान का समापन समय चार बजे का था लेकिन 16 बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार के कारण मतदान जारी रहा. इसमें मध्य विद्यालय हलीमपुर के बूथ नंबर 103 पर सबसे अधिक समय 5.30 बजे तक मतदान हुआ.
एक दर्जन बूथ पर देरी से शुरू हुआ मतदान : साहेबगंज. इवीएम में खराबी के कारण एक दर्जन बुथों पर देर से मतदान शुरु हुआ. इन बुथों में मध्य विद्यालय भतहंडी 5, राजेपुर 40, बल्थी नरहर 43,माधोपुर हजारी 88, विशुनपुरा उर्दू 110 व 111, बड़ाडीह का 121, जगदीशपुर का 139, मधुरापुर का 144, पकड़ी बसारत कन्या का 150, गौड़ा का 155 व प्राथमिक विद्यालय सुभानपुर का 156 शामिल है. प्राथमिक विद्यालय ईशाछपड़ा के 101 पर इवीएम की बैट्री लो हो जाने के कारण 15 मिनट तक मतदान बाधित रहा. मास्टर ट्रेनर के पहुंचने पर बैट्री बदले जाने के बाद मतदान पुन: शुरू हो गया.
मतदान करने के लिए वोटरों में दिखा उत्साह : साहेबगंज. मतदान करने के लिए रविवार को सुबह से ही वोटरों में भारी उत्साह था.
सुबह 7 बजे से पहले ही मध्य विद्यालय अहियापुर के बूथ नंबर 1 व 2, मध्य विद्यालय बालक के बूथ नंबर 67 व 69, नगर पंचायत के बूथ नंबर 11, व्यापार मंडल के बूथ नंबर 12 व 13 पर मतदाताओं की लंबी कतार लग गयी थी. 11 बजे तक 23 प्रतिशत मतदान हुआ. हुस्सेपुररत्ती, हुस्सेपुर, रूपछपड़ा, बंगरा निजामत व माधोपुर हजारी के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से 11 बजे तक किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




