राजधनवार : न्यूजीलैंड में घायल के परिजनों से मिले एसडीएम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
15 मार्च को मस्जिद में हमले में लगी थी गोली धनवार प्रखंड के घोड़थंभा ओपी अंतर्गत निमाडीह का है रहनेवाला पिछले साल दिसंबर माह में नौकरी करने गया था न्यूजीलैंड राजधनवार :न्यूजीलैंड के मस्जिद में पिछले 15 मार्च को हुए हमले में घायल हुए धनवार के घोड़थंभा ओपी अंतर्गत निमाडीह निवासी मोहम्मद शहादत के परिजनों […]
विज्ञापन
- 15 मार्च को मस्जिद में हमले में लगी थी गोली
- धनवार प्रखंड के घोड़थंभा ओपी अंतर्गत निमाडीह का है रहनेवाला
- पिछले साल दिसंबर माह में नौकरी करने गया था न्यूजीलैंड
राजधनवार :न्यूजीलैंड के मस्जिद में पिछले 15 मार्च को हुए हमले में घायल हुए धनवार के घोड़थंभा ओपी अंतर्गत निमाडीह निवासी मोहम्मद शहादत के परिजनों से मिलने शनिवार को एसडीएम धीरेंद्र कुमार उसके घर पहुंचे. उन्होंने घायल शहादत की पत्नी तरन्नुम परवीन को ढांढ़स बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया.
कहा कि जो भी कागजी कार्रवाई है उसे भी पूरा करने में सहयोग किया जायेगा.वहीं पूरे मामले से डीसी को अवगत कराया जायेगा. इस बीच शनिवार की शाम को तरन्नुम एसडीएम ऑफिस पहुंची और अपने बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र का आवेदन दिया, ताकि वीजा लेने में परेशानी नहीं हो. इसे एसडीएम ने गंभीरता से लिया और प्रक्रिया शुरू करायी. रविवार तक सभी का जन्म प्रमाण पत्र तरन्नुम को देने का भरोसा एसडीएम ने दिया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन