साहिबगंज : तिरंगे में आया जुम्मन अली का पार्थिव शरीर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Oct 2018 10:32 AM (IST)
विज्ञापन

दो आतंकियों को ढेर कर हुए शहीद साहिबगंज : कश्मीर में गुरुवार की शाम गोलीबारी में दो आतंकियों को मार गिराने वाले सीआरपीएफ जवान जुम्मन अली (35) आखिरकार इलाज के क्रम में शुक्रवार रात वीरगति को प्राप्त हो गये. गोलीबारी के दौरान जुम्मन भी गंभीर रूप से घायल हो गये थे. शहीद जुम्मन साहिबगंज सदर […]
विज्ञापन
दो आतंकियों को ढेर कर हुए शहीद
साहिबगंज : कश्मीर में गुरुवार की शाम गोलीबारी में दो आतंकियों को मार गिराने वाले सीआरपीएफ जवान जुम्मन अली (35) आखिरकार इलाज के क्रम में शुक्रवार रात वीरगति को प्राप्त हो गये. गोलीबारी के दौरान जुम्मन भी गंभीर रूप से घायल हो गये थे. शहीद जुम्मन साहिबगंज सदर प्रखंड अंतर्गत छोटी कोदरजन्ना रेजा नगर के निवासी थे.
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार जुम्मन अली गुरुवार की शाम गोलीबारी में दो आतंकियों को मार गिराने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गये थे. उन्हें सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के क्रम में बीती शाम वीरगति को प्राप्त हो गए. यहां परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. कई लोग सांत्वना देने पहुंचे.
इधर, जिला प्रशासन की ओर से सदर एसडीपीओ नवल शर्मा, इंस्पेक्टर राम सागर तिवारी, मुफस्सिल थाना प्रभारी हरीश निराला पुलिस बल के साथ शहीद के घर पहुंचे और परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाया.
आज होंगे सुपुर्द-ए-खाक
शनिवार की देर रात शहीद का शव पटना से साहिबगंज पहुंचा. रविवार सुबह 10 बजे के बाद छोटी कोदरजन्ना सिमाना रोड स्थित कब्रिस्तान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जायेगा. शहीद का शव दिल्ली से शाम 6:20 बजे पटना पहुंचा. जहां से सेना के वाहन पर लाद कर कंपनी कमांडर जाकिर हुसैन के नेतृत्व में एक बटालियन बिहार के रास्ते साहिबगंज पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




