रसोइया बांट रहे दवा, शिकायत पर बिफरे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

विधायक ने किया अस्पताल का निरीक्षण फार्मासिस्ट पर नाराजगी राजमहल : विधायक अनंत कुमार ओझा ने गुरुवार को अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस क्रम में अस्पताल के दवा वितरण केंद्र के फार्मासिस्ट शंकर सिंह को हिदायत देते कहा कि सूचना मिल रही है कि रसोइया द्वारा मरीजों को दवा का वितरण किया जा […]
विज्ञापन
विधायक ने किया अस्पताल का निरीक्षण
फार्मासिस्ट पर नाराजगी
राजमहल : विधायक अनंत कुमार ओझा ने गुरुवार को अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस क्रम में अस्पताल के दवा वितरण केंद्र के फार्मासिस्ट शंकर सिंह को हिदायत देते कहा कि सूचना मिल रही है कि रसोइया द्वारा मरीजों को दवा का वितरण किया जा रहा है. फार्मासस्टि के द्वारा इस बात की स्वीकार करने पर विधायक श्री ओझा ने जमकर फटकार लगाते कहा कि मरीजों के स्वास्थ्य के साथ किसी प्रकार की खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं की किया जायेगा. ऐसी शिकायत दोबारा मिली तो प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. मौके पर अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर संजय कुमार को फटकार लगाते हुए कहां की शिकायत मिल रही है कि एक डॉक्टर लगातार तीन दिन ड्यूटी कर रहे हैं. रोटेशन सिस्टम से डॉक्टर की ड्यूटी लगायें. मौके पर डॉ खालिद अंसारी, डॉ प्रीति नयन, अमित कुमार, भूदेव कुमार, दिलीप राम, राजीव मिश्रा मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










