रांची में जमीन सौदे का बड़ा खेल, 39.30 लाख लेने के बाद कहा- जमीन हमारी नहीं
रांची में जमीन सौदे को दर्शाती हुई सांकेतिक तस्वीर |AI
रांची में जमीन दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 39.30 लाख रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपियों ने एकरारनामा के बाद पैसे लिए और जमीन देने से मना कर दिया. इस मामले में FIR दर्ज कर ली गई है.
रांची से राजेश कुमार की रिपोर्ट
आपके शहर में
रांची. सदर थाना के बीआइटी मेसरा ओपी क्षेत्र में जमीन बिक्री के नाम पर 39.30 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. इस संबंध में थड़पखना एचबी रोड निवासी अभिषेक कुमार जायसवाल की लिखित शिकायत पर मेसरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
एकरारनामा के बाद 39.30 लाख रुपये किए खर्च
प्राथमिकी के अनुसार, अभिषेक कुमार जायसवाल ने जून 2022 में मेसरा मौजा में जमीन खरीदने के लिए महावीर उरांव, सालिक मुंडा और कैलाश करमाली के साथ एकरारनामा किया था. इसके तहत उन्होंने नगद, चेक और आरटीजीएस के माध्यम से कुल 31.70 लाख रुपये का भुगतान किया. इसके अलावा जमीन पर चाहरदीवारी और बोरवेल निर्माण में 7.60 लाख रुपये खर्च किये. इस तरह जमीन पर कुल 39.30 लाख रुपये खर्च हुए.
आरोप है कि करीब एक वर्ष बाद विक्रेताओं ने जमीन देने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि भूमि विवादित है और वह जमीन उनकी नहीं है.
24.30 लाख रुपये मांगने पर धमकी देने का आरोप
शिकायतकर्ता के अनुसार, थाने के हस्तक्षेप के बाद आरोपियों ने फरवरी 2024 तक पूरी राशि लौटाने का आश्वासन दिया था. हालांकि, उन्होंने केवल 15 लाख रुपये ही वापस किये. शेष 24.30 लाख रुपये मांगने पर आरोपियों पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए