आदिवासी दिवस और मुहर्रम के लिए रांची में 3000 जवानों की तैनाती, सुबह 6 बजे से बड़े वाहनों की इंट्री बंद

Updated:
विज्ञापन

विश्व आदिवासी दिवस और मुहर्रम को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टिकोण से 3000 हजार जवानों की तैनाती की है. इस दौरान छह ड्रोन सहित 400 सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जायेगी. तो वहीं यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है.

विज्ञापन

रांची: विश्व आदिवासी दिवस पर नौ अगस्त को मोरहाबादी में होनेवाले कार्यक्रम व मुहर्रम को देखते हुए रांची पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये है़ं राजधानी में मजिस्ट्रेट समेत 3000 हजार पुलिस पदाधिकारी व जवानों की तैनाती की गयी है. सुरक्षा में आइआरबी, सीआरपीएफ, रैपिड एक्शन पुलिस, जैप, जिला पुलिस व होमगार्ड को लगाया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस दौरान छह ड्रोन सहित 400 सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जायेगी. अतिसंवेदनशील व संवेदनशील इलाके में डीएसपी स्तर के पदाधिकारियों के साथ क्यूआरटी को भी तैनात किया गया है़ हालांकि, मेन रोड में मुहर्रम का जुलूस नहीं निकलेगा. फिर भी सुरक्षा चाक-चौबंद रहेगी.

सुबह 6.00 से रात 12.00 बजे तक बड़े वाहनों की नो इंट्री :

नौ अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस व मुहर्रम को लेकर यातायात व्यवस्था में मामूली बदलाव किये गये हैं. नौ अगस्त की सुबह 6.00 बजे से रात 12.00 बजे तक शहर में बड़े वाहनों की नो-इंट्री रहेगी. विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में भाग लेने वाले वाहनों को छूट रहेगी. वहीं, जरूरत के अनुसार राजधानी में छोटे वाहनों का रूट डायवर्ट किया जायेगा.

इसके अलावा सभी रूट से आने वाले वाहनों का स्थान तय कर दिया गया है. मेन रोड में मुहर्रम का जुलूस नहीं निकलेगा. लेकिन, कांटाटोली की मौलाना आजाद कॉलोनी से जुलूस कर्बला व गुदड़ी चौक तक आयेगा. इस दौरान कुछ देर के लिए कर्बला चौक से मिशन चौक तक छोटे वाहनों के प्रवेश पर रोक लगायी जा सकती है.

  • छह ड्रोन कैमरों के अलावा 400 सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी

  • अतिसंवेदनशील और संवेदनशील इलाके में सुरक्षा के विशेष इंतजाम

  • आइआरबी, सीआरपीएफ, रैपिड एक्शन पुलिस व जैप की तैनाती

न्यू पुलिस लाइन में किया गया मॉक ड्रिल

मुहर्रम को देखते हुए न्यू पुलिस लाइन में माॅक ड्रिल किया गया़ इसमें वाटर कैनन, रबड़ बुलेट व आंसू गैस से उपद्रवियों को रोकने का मॉक ड्रिल किया गया. एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि उपद्रवियों से निबटने के लिए रांची पुलिस पूरी तरह तैयार है़ किसी भी हाल में उपद्रवियों को उनकी मंशा में कामयाब नहीं होने दिया जायेगा.

शहर में यहां तक आ सकेंगे बड़े वाहन

  • कांके से रांची (वाया बोड़ेया) : बोड़ेया

  • चाईबासा-खूंटी से रांची : तुपुदाना

  • गुमला-सिमडेगा से रांची (वाया अरगोड़ा) : कटहल मोड़

  • पलामू-लोहरदगा से रांची : तिलता चौक

  • गुमला-सिमडेगा से रांची : आइटीआइ बस स्टैंड

  • जमशेदपुर से रांची : दुर्गा सोरेन चौक, नामकुम

  • जमशेदपुर से रांची : सदाबहार चौक, नामकुम

  • कांके-पतरातू से रांची : लॉ यूनिवर्सिटी, कांके रोड

  • बूटी मोड़ से रांची (वाया बरियातू) : बूटी मोड़

  • टाटीसिलवे से कोकर : खेलगांव मोड़

Posted By: Sameer Oraon

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola