Video : रांची में महिलाओं की सुरक्षा बड़ा मुद्दा, परिचर्चा में JCI रांची उड़ान के बोल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

इस परिचर्चा में रांची शहर में महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे की आवाज बुलंद सुनाई दी.

विज्ञापन

प्रभात खबर ने महिलाओं के बीच परिचर्चा का आयोजन किया. प्रभात खबर के इस परिचर्चा में जेसीआई रांची उड़ान के सदस्यों ने हिस्सा लिया. इस परिचर्चा में रांची शहर में महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे की आवाज बुलंद सुनाई दी. महिलाओं ने महिला सुरक्षा और राज्य की महिलाओं के विकास पर ध्यान देने की अपील की.

विज्ञापन

परिचर्चा में शामिल महिलाओं ने कहा कि झारखंड और रांची में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. जबकि अन्य राज्यों में महिलाओं को कई सुविधाएं मिलती हैं. यहां बाहर से आने वाली महिलाओं के लिए शौच के लिए दर दर भटकना पड़ता है. वहीं सुरक्षा की लिहाज से देर शाम को महिलाएं और बेटियां घर से निकलने में डरती हैं. महिलाओं ने सरकार से आग्रह किया कि आज एंटरप्रेन्योरशिप का जमाना है. ऐसे में महिलाओं के लिए एक ऐसा मंच मिले जहां महिला उद्यमियों का विकास हो सके. घर पर रहने वाली महिलाओं को भी कुछ करने का अवसर मिल सके. महिलाएं रोजगार से जुड़ सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola