ePaper

Hockey: जूनियर महिला और सब जूनियर पुरुष इंटर जोन हॉकी चैंपियनशिप का उदघाटन

Updated at : 02 Sep 2024 12:35 AM (IST)
विज्ञापन
Hockey: जूनियर महिला और सब जूनियर पुरुष इंटर जोन हॉकी चैंपियनशिप का उदघाटन

पहली हॉकी इंडिया जूनियर महिला और सब जूनियर पुरुष इंटर जोन चैंपियनशिप का उदघाटन रविवार को मुख्य अतिथि खेल विभाग के संयुक्त सचिव धमेंद्र दीक्षित के द्वारा किया गया

विज्ञापन

रांची. हॉकी इंडिया और हॉकी झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में एक से सात सितंबर तक पहली हॉकी इंडिया जूनियर महिला और सब जूनियर पुरुष इंटर जोन चैंपियनशिप का उदघाटन रविवार को मुख्य अतिथि खेल विभाग के संयुक्त सचिव धमेंद्र दीक्षित के द्वारा किया गया. इसमें द्रोणाचार्य और ध्यानचंद अवार्डी सहित कई वर्तमान व पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मौजूद थे. जिसमें ध्यानचंद अवार्डी सुमराय टेटे, चिंगालिंगसाना सिंह, ओलिंपियन असुंता लकड़ा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संघाइ चानू, निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, योगिता बाली, दीपिका सोरेंग, ब्यूटी डुंगडुंग, डीएसओ शिवेंद्र कुमार, जेओए कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दूबे, हॉकी झारखंड के सीइओ रजनीश कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola