रांची में महिला-बेटी को पालतू कुत्ते से कटवाने का आरोप, तीन के खिलाफ प्राथमिकी
रांची के बिरसा चौक में एक महिला और उसकी बेटी को पालतू कुत्ते से कटवाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रांची. बिरसा चौक गैमन गली निवासी मोना लिसा वर्मा ने प्रभात कुमार सिंह, रंजीता कुमारी और विजय कुमार के खिलाफ जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में पालतू कुत्ते से महिला और उनकी बेटी को कटवाने, मारपीट व गाली-गलौज करने समेत अन्य आरोप लगाये गये हैं.
घर के बाहर फूल तोड़ रही थीं महिला
प्राथमिकी के अनुसार, आठ सितंबर को दोपहर करीब 12:44 बजे मोना लिसा घर के बाहर फूल तोड़ रही थीं. इसी दौरान प्रभात कुमार सिंह और रंजीता कुमारी वहां पहुंचे. आरोप है कि दोनों ने महिला और उनकी बेटी को पकड़ लिया. इसके बाद प्रभात ने चार पालतू कुत्तों में से एक को खोल दिया, जिसने महिला और उनकी बेटी को काट लिया.
महिला ने आरोप लगाया है कि मोबाइल छीनने के प्रयास में उनका फोन भी खराब हो गया. घटना के बाद उन्होंने सदर अस्पताल में इलाज कराया.
वीडियो बनाने और धमकी देने का भी आरोप
प्राथमिकी में मोना लिसा ने प्रभात पर शराब के नशे में गाली-गलौज करने और अश्लील हरकत करने का भी आरोप लगाया है. वहीं, विजय कुमार पर घटना का वीडियो बनाने और धमकी देने का आरोप लगाया गया है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए