डायन-बिसाही के आरोप में महिला को पीटा, घायल
Birsa Munda
थाना क्षेत्र के बेंती गांव में गुरुवार को सुबह डायन-बिसाही मामले में मंजू देवी (35, पति मनोज भुइयां) को गोतिया ने पीट कर घायल कर दिया.
पिपरवार. थाना क्षेत्र के बेंती गांव में गुरुवार को सुबह डायन-बिसाही मामले में मंजू देवी (35, पति मनोज भुइयां) को गोतिया ने पीट कर घायल कर दिया. पीड़िता ने सरयू भुइयां के पुत्र पोचा भुइयां पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. मंजू ने बताया कि उसकी हत्या करने की मंशा से आरोपी ने घर में घुस कर कचरे से सिर पर प्रहार किया. जिससे उसका सिर फट गया. घटना के बाद खून से लथपथ महिला पिपरवार थाना पहुंची. जहां पुलिसकर्मियों ने उसे इलाज के लिए बचरा अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार महिला के सिर में सात टांके लगे हैं. पीड़िता ने बताया कि सरयू भुइयां के परिवार के लोग उस पर हमेशा डायन-बिसाही करने का आरोप लगाते रहते थे. पहले भी कई बार दोनों परिवारों के बीच झगड़े हो चुके हैं. पर, गुरुवार को उन्होंने जानलेवा हमला कर दिया गया. इस संबंध में पीड़िता के बयान पर पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए