झारखंड में 7 डिग्री तक गिरा तापमान, रांची-जमशेदपुर समेत अन्य शहरों के मौसम का हाल यहां जानें

Jharkhand Weather Update: जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री घटकर 28.5 डिग्री सेल्सियस रह गया है, जबकि बोकारो का अधिकतम तापमान 7 डिग्री घटकर 26.1 डिग्री रह गया. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 9.5 डिग्री कम है, जबकि बोकारो का उच्चतम तापमान आज सामान्य से 11.1 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया.
Jharkhand Weather Update: झारखंड में कई दिनों से सुबह-शाम तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश की वजह से तापमान में बड़ी गिरावट आयी है. पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 7 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गयी है. मौसम विभाग की ओर से रविवार को यह जानकारी दी गयी है.
रांची के एयरपोर्ट रोड स्थित मौसम केंद्र ने प्रभात खबर को बताया कि 2 अप्रैल 2023 (रविवार) को रांची और डालटेनगंज के उच्चतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गयी है. लेकिन, राज्य की दो लौहनगरी जमशेदपुर और बोकारो के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. रांची, जमशेदपुर, डालटेनगंज और बोकारो के न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गयी है.
Also Read: Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, गरज के साथ बारिश व वज्रपात के आसार, येलो अलर्ट जारी
मौसम केंद्र के वैज्ञानिक के मुताबिक, राज्य के चार प्रमुख जिलों का अधिकतम तापमान रविवार को सामान्य से कम रिकॉर्ड किया गया है. सुबह 10 बजे रांची का तापमान 30.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस कम है. डालटेनगंज का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.2 डिग्री सेंटीग्रेड कम है.
जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री घटकर 28.5 डिग्री सेल्सियस रह गया है, जबकि बोकारो का अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस घटकर 26.1 डिग्री सेल्सियस रह गया है. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 9.5 डिग्री कम है, जबकि बोकारो का उच्चतम तापमान आज सामान्य से 11.1 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया.
Also Read: Jharkhand Weather: आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश, ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद, करीब 5 लाख रुपये का नुकसान
झारखंड में न्यूनतम तापमान की बात करें, तो रविवार को रांची का न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री बढ़कर 16.6 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री कम है. जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री बढ़कर 19.2 डिग्री होने के बावजूद यह सामान्य से 2.5 डिग्री कम है.
डालटेनगंज में न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री और बोकारो में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी. इन दोनों जगहों का न्यूनतम तापमान क्रमश: 18.8 डिग्री और 17.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से क्रमश: 1 और 0.6 डिग्री कम है.
राजधानी रांची में सबसे गर्म इलाका हिनू रहा, जहां का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि कांके का न्यूनतम तापमान सबसे कम 13.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. हिनू का न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. टाटीसिल्वे का अधिकतम पारा 30 डिग्री और न्यूतनम तापमान 17.2 डिग्री दर्ज किया गया. कांके का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है.
राजधानी रांची के हिनू में सुबह 10 बजे तक 14 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जबकि टाटीसिल्वे में 5.5 मिलीमीटर. मौसम केंद्र रांची के मुताबिक, कांके में वर्षा नहीं हुई. जमशेदपुर में 0.4 मिलीमीटर, डालटेनगंज में 1.6 मिलीमीटर और बोकारो में 43.8 मिलीमटर वर्षा दर्ज की गयी है. मौसम केंद्र ने बताया है कि बोकारो जिला के बेरमो माइंस इलाके में सबसे ज्यादा 52.2 मिलीमीटर वर्षा हुई है.
-
बोकारो – अधिकतम तापमान –31.7 डिग्री, न्यूनतम तापमान –18.4 डिग्री
-
चतरा – अधिकतम तापमान – 28.7 डिग्री, न्यूनतम तापमान – 16.7 डिग्री
-
देवघर – अधिकतम तापमान – 30.3 डिग्री, न्यूनतम तापमान – 18.8 डिग्री
-
गढ़वा- अधिकतम तापमान – 31.6 डिग्री, न्यूनतम तापमान – 18.7 डिग्री
-
गिरिडीह- अधिकतम तापमान – 29.6 डिग्री, न्यूनतम तापमान – 18.6 डिग्री
-
गोड्डा- अधिकतम तापमान – 33.3 डिग्री, न्यूनतम तापमान – 18.4 डिग्री
-
गुमला- अधिकतम तापमान – 30.7 डिग्री, न्यूनतम तापमान – 15.6 डिग्री
-
हजारीबाग- अधिकतम तापमान – 28.6 डिग्री, न्यूनतम तापमान – 16.0 डिग्री
-
खूंटी- अधिकतम तापमान – 29.6 डिग्री, न्यूनतम तापमान – 16.8 डिग्री
-
लातेहार- अधिकतम तापमान – 30.7 डिग्री, न्यूनतम तापमान – 16.1 डिग्री
-
लोहरदगा- अधिकतम तापमान – 27.7 डिग्री, न्यूनतम तापमान – 15.5 डिग्री
-
पाकुड़- अधिकतम तापमान – 30.1 डिग्री, न्यूनतम तापमान –18. 4 डिग्री
-
पलामू- अधिकतम तापमान – 32.1 डिग्री, न्यूनतम तापमान – 18.5 डिग्री
-
रामगढ़- अधिकतम तापमान – 31.3 डिग्री, न्यूनतम तापमान – 16.8 डिग्री
-
साहिबगंज- अधिकतम तापमान – 29.7 डिग्री, न्यूनतम तापमान – 19.8 डिग्री
-
सिमडेगा- अधिकतम तापमान – 28.9 डिग्री, न्यूनतम तापमान – 17.1 डिग्री
-
पश्चिमी सिंहभूम- अधिकतम तापमान – 28.6 डिग्री, न्यूनतम तापमान – 17.8 डिग्री
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




