ePaper

Weather Today Jharkhand: झारखंड में अगले 5 दिन तक कैसा रहेगा मौसम, जानें IMD ने क्या की है भविष्यवाणी

Updated at : 01 Jun 2023 2:22 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Today Jharkhand: झारखंड में अगले 5 दिन तक कैसा रहेगा मौसम, जानें IMD ने क्या की है भविष्यवाणी

Weather Today Jharkhand|झारखंड में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम? गर्मी बढ़ेगी या घटेगी? रांची स्थित मौसम केंद्र ने भविष्यवाणी कर दी है. यहां पढ़ें कि अगले 5 दिन में अधिकतम तापमान कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Weather Today Jharkhand: झारखंड के मौसम पर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने बड़ा अपडेट दिया है. मौसम केंद्र के प्रमुख ने बताया है कि अगले 5 दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. साथ ही यह भी कहा है कि अगले 5 दिनों तक राज्य के किसी हिस्से में बारिश की भी संभावना नहीं है.मौसम विभाग के मुताबिक, 7 जून को प्रदेश के 8 जिलों के कुछ इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है.

रांची का कैसा रहेगा मौसम

राजधानी रांची में भी अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं दिख रहे हैं. न्यूनतम तापमान भी स्थिर रहने का अनुमान है. मौसम केंद्र के मुताबिक, रांची और इसके आसपास के इलाकों में 6 जून तक आसमान साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान जिले में कहीं भी वर्षा होने की संभावना अभी नहीं दिख रही है. अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.

संताल परगना में 7 जून को बारिश की संभावना

मौसम केंद्र रांची ने बताया है कि राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों यानी संताल परगना के कई जिलों देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज के अलावा धनबाद और गिरिडीह में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. बता दें कि पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा में सबसे ज्यादा 29.4 मिलीमीटर वर्षा हुई. सिमडेगा के बानो में 9 मिमी, गुदरी में 6.2 मिमी, अड़की में 4 मिमी, चांडिल में 3 मिमी और गोइलकेरा में 1 मिमी वर्षा हुई.

Also Read: Jharkhand Weather LIVE: झारखंड के इन जिलों में लू की आशंका, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

झारखंड के जिलों का आज का अधिकतम तापमान

  1. रांची – 36.6 डिग्री सेल्सियस

  2. जमशेदपुर – 40.4 डिग्री सेल्सियस

  3. डालटेनगंज – 41.8 डिग्री सेल्सियस

  4. बोकारो 37.5 डिग्री सेल्सियस

  5. चाईबासा – 39.4 डिग्री सेल्सियस

  6. देवघर – 41.6डिग्री सेल्सियस

  7. गढ़वा – 38.9 डिग्री सेल्सियस

  8. गिरिडीह – 42.6 डिग्री सेल्सियस

  9. गोड्डा – 37.8 डिग्री सेल्सियस

  10. गुमला – 37.0 डिग्री सेल्सियस

  11. हजारीबाग – 37.6 डिग्री सेल्सियस

  12. खूंटी – 38.3 डिग्री सेल्सियस

  13. लातेहार – 36.6 डिग्री सेल्सियस

  14. लोहरदगा – 41.2 डिग्री सेल्सियस

  15. पाकुड़ – 41.7 डिग्री सेल्सियस

  16. रामगढ़ – 38.4 डिग्री सेल्सियस

  17. साहिबगंज – 40.8 डिग्री सेल्सियस

  18. सिमडेगा – 38.6 डिग्री सेल्सियस

  19. पश्चिमी सिंहभूम – 38.6 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola