Weather Forecast: बदलेगा मौसम का मिजाज, आपके इलाके में कब होगी बारिश, यहां पढ़ें

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Weather

Weather Forecast: झारखंड में जल्द ही मौसम का मिजाज बदलने वाला है. बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है.

विज्ञापन

Weather Forecast: मौसम का मिजाज बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से झारखंड में बारिश होगी. लगातार चार दिन की बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

19 मार्च से बदलेगा झारखंड का मौसम

मौसम विभाग ने कहा है कि 19 मार्च से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. 19 और 20 मार्च को झारखंड में हल्की बारिश होने की संभावना है. इसके बाद 21 और 22 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

7 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार

मौसम विभाग ने सलाह दी है कि भीषण गर्मी में लोग दिन में 12 बजे से 3 बजे के बीच बहुत जरूरी नहीं हो, तो घर से न निकलें. अपने पालतू जानवरों को भी इस दौरान गर्मी से बचाने के उपाय करें. राज्य के 7 जिलों का तापमान 40 डिग्री से अधिक हो चुका है.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी: कौन हैं लेक्स फ्रीडमैन, जिनका पीएम मोदी के साथ एक्सक्लूसिव पॉडकास्ट आज होगा जारी

गर्म हवाओं की वजह से मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

कई जिलों में गर्म हवाओं की वजह से हीट वेव का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में रविवा को उच्चतम तापमान 40.6 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

डाल्टेनगंज और बोकारो का तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक

डाल्टेनगंज में का पारा 37.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक है. बोकारो थर्मल में यह 36.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रांची के अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट

राजधानी रांची में का उच्चतम तापमान 37 डिग्री से घटकर 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.7 डिग्री ज्यादा है. यहां का न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक है.

16 मार्च को इन जिलों में चली गर्म हवाएं

मौसम केंद्र रांची ने कहा है कि बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने के कारण तापमान में 19 मार्च से गिरावट आ सकती है. इसके पहले 16 मार्च को गर्म हवाओं के कारण सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, धनबाद और बोकारो जिले के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया था.

झारखंड में मौसम के लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

किस दिन किस जिले में होगी बारिश

  • 17 मार्च 2025 को गढ़वा, पलामू, लातेहार, देवघर, जामताड़ा और दुमका में बारिश होने के आसार हैं.
  • 19 मार्च 2025 को रांची, गुमला, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा जिले में बारिश के आसार हैं.
  • 20 मार्च 2025 को रांची, गुमला, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा जिले में बारिश के आसार हैं.
  • 21 मार्च 2025 को गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में बारिश होने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें

17 मार्च को आपके शहर में क्या है 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत, यहां देखें चार्ट

Aaj Ka Mausam: तपती गर्मी के बीच झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, गरज के साथ बारिश के आसार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola