Weather Forecast: झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, गरज के साथ होगी बारिश, वज्रपात का येलो अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Weather

Weather Forecast: झारखंड में फिर मौसम का मिजाज बदलेगा. 19 फरवरी से 22 फरवरी तक बारिश के आसार हैं. इस दौरान गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Weather Forecast: रांची-झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा. आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश हो सकती है. 19 फरवरी से झारखंड में बारिश के आसार हैं. 22 फरवरी तक बारिश की संभावना है. गर्जन और बारिश के दौरान वज्रपात भी हो सकता है. इसे लेकर मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

18 फरवरी से आसमान में छाया रहेगा बादल


मौसम केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 18 फरवरी से बादल छाया रहेगा. 22 फरवरी तक अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो सकती है. 19 फरवरी को दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बारिश हो सकती है. 20 फरवरी को दक्षिण तथा निकटवर्ती मध्य हिस्से में बारिश के आसार हैं. इस दौरान अधिकतम तापमान 28-29 और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान

12 डिग्री सेल्सियस रहा रांची का न्यूनतम तापमान


राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान रविवार को 12 डिग्री सेल्सियस रहा. अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जमशेदपुर, बोकारो, चाईबासा, डालटनगंज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. सबसे गर्म सरायकेला रहा. वहां का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा.

झारखंड के सभी जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान

ये भी पढ़ें: Delhi Station Stampede: दिल्ली भगदड़ से सबक, कोरस कमांडो ने झारखंड के इस स्टेशन पर संभाला मोर्चा

ये भी पढ़ें: Hemant Soren Gift: झारखंड के 11.80 लाख बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को पेंशन की सौगात, एक साथ मिलेंगे इतने महीने के पैसे

ये भी पढ़ें: Jharkhand Village Story: झारखंड का अनोखा गांव, जहां भीषण गर्मी में भी होता है ठंड का अहसास

ये भी पढ़ें: Jharkhand Village Story: झारखंड का एक गांव, जहां बरसो पानी जोर से कहने और ताली बजाने पर होने लगती है बारिश

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola