होली में सतायेगी गर्मी, 39 डिग्री के पार पहुंचा झारखंड का तापमान, अभी 5 डिग्री और चढ़ेगा पारा

होली के दिन कैसा रहेगा मौसम.
weather forecast for Holi Jharkhand: होली के दिन झारखंड में लोगों को गर्मी सतायेगी. राज्य का अधिकतम तापमान 39 डिग्री से अधिक हो गया है. मौसम विभाग ने अभी पारा और बढ़ने का अनुमान जारी किया है.
weather forecast for Holi Jharkhand: झारखंड के लोगों के लिए बुरी खबर है. आने वाले दिनों में गर्मी का सितम झेलना होगा. राज्य का अधिकतम तापमान 39 डिग्री के पार पहुंच गया है. मौसम विभाग ने आने वाले 5 दिन में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक की वृद्धि का पूर्वानुमान जारी किया है. अगर उच्चतम पारा 5 डिग्री तक बढ़ गया, तो तापमान 44 डिग्री पहुंच जायेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने बताया है कि महज 24 घंटे में झारखंड के अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि हुई है. रविवार 9 मार्च 2025 को झारखंड का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेंटीग्रेड था, जो सोमवार 10 मार्च 2025 को बढ़कर 39.1 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है.
रांची का तापमान 32.8 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंचा
मौसम केंद्र ने बताया है कि झारखंड की राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 32.8 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 2.4 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. न्यूनतम तापमान में 2.1 डिग्री की वृद्धि हुई है, जिसके बाद यहां का न्यूनतम पारा 16.6 डिग्री हो गया है. यह सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है.
जमशेदपुर के तापमान में आज कितनी हुई वृद्धि?
जमशेदपुर का उच्चतम तापमान 0.4 डिग्री बढ़कर 35.3 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 20.1 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है. डाल्टेनगंज में अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री चढ़कर 35.7 डिग्री और न्यूनतम पारा 1.6 डिग्री चढ़कर 15.1 डिग्री सेल्सियस हो गया है. बोकारो का उच्चतम पारा 1.4 डिग्री बढ़कर 35.5 डिग्री और न्यूनतम पारा 4.8 डिग्री चढ़कर 18.5 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है.
प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : Ho Tribe: कन्या भ्रूण हत्या से कोसों दूर हो जनजाति के लोग, बेटियों के जन्म पर मनाते हैं जश्न
जमशेदपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक
जमशेदपुर का उच्चतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है, तो न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस. डाल्टेनगंज में उच्चतम पारा सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया है. यहां न्यूनतम तापमान सामान्य है. बोकारो का उच्चतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 4 डिग्री और 5.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
झारखंड में सरायकेला का तापमान सबसे अधिक
मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड में आज सबसे ज्यादा उच्चतम तापमान सरायकेला में रहा. यहां का उच्चतम तापमान 39.1 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक, चतरा, जामताड़ा और समडेगा के बानो को छोड़कर राज्य के सभी जिलों और वेदर स्टेशंस पर पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा. इस दौरान किसी भी जिले में कहीं भी बारिश नहीं हुई.
इसे भी पढ़ें
Jharkhand Assembly Uproar: कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर झारखंड विधानसभा में भाजपा का हंगामा
10 मार्च को 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर की आपके शहर में कितनी है कीमत, यहां देखें रेट लिस्ट
बिहार जाना हुआ आसान, रांची-जयनगर के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन, ये है रूट और टाइम-टेबल
SNMMCH में कभी भी ठप हो सकती है पाइपलाइन से ऑक्सीजन सप्लाई व्यवस्था
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




