Ranchi news : सड़क को लेकर ग्रामीणों ने पहले वोट का किया बहिष्कार, बाद में समझाने पर पहुंचे
Birsa Munda
खिजरी विधानसभा क्षेत्र के अनगड़ा स्थित सिरका मेढ़ेटुंगरी के बूथ नंबर 130 पर ग्रामीणों ने वोट का बहिष्कार किया. यहां सुबह सात से आठ बजे के बीच यहां सिर्फ 13 वोट पड़े थे.
रांची. फिर नौ बजे तक यहां मतदाता नहीं पहुंचे. सूचना मिलने पर बीडीओ जयपाल सोय और थाना प्रभारी हीरालाल साह मतदान केंद्र पहुंचे. इसके बाद पदाधिकारियों ने वहां के मतदाताओं को समझाया. लेकिन, ग्रामीण ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ के नारे लगाने लगे. ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने पहले ही बहिष्कार की घोषणा की थी. सड़क जर्जर है. इसलिए वे मतदान नहीं करेंगे. काफी समझाने व आश्वासन के बाद पर 600 में से 500 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. वहीं, विधानसभा क्षेत्र के नामकुम, लाली, बानपुर, टाटीसिलवे इलाके में पहली पाली में मतदाताओं में सुस्ती दिखी, जबकि दूसरी पाली में लंबी कतार दिखी. मतदाताओं का उत्साह मिला-जुला रहा. कई इलाके में सुबह सात बजे से ही मतदाताओं की लंबी कतार लगी थी. वहीं, कई क्षेत्रों में अपेक्षाकृत कम मतदान हुआ.
दूसरी पाली में उमड़ी भीड़
गांवों में सुबह से ही मतदाता लाइन में लगे थे. इन इलाकों में महिला व पुरुष दोनों वोट देने निकले थे. इसकी तुलना में टाटीसिलवे इलाके के कुछ बूथ पर दूसरी पाली में मतदाताओं में की लंबी लाइन दिखी. टाटी पंचायत भवन के बूथ (भाग 183) पर बीएलओ ने बताया कि कुल 515 मतदाताओं में से लगभग आधे बाहर हैं. इसलिए यहां मतदान कम हो रहा है. पर यहीं के राजकीयकृत कन्या मध्य विद्यालय, सिलवे के मतदान केंद्रों पर मतदाता सुबह छह बजे से ही कतार बनाकर खड़े थे. इलाके में मतदान शांतिपूर्ण हुआ.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए