ePaper

झारखंड में Vande Bharat Express का इतना होगा किराया, इस दिन से रांची की पटरी पर दौड़ेगी ट्रेन

Updated at : 23 Apr 2023 5:36 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में Vande Bharat Express का इतना होगा किराया, इस दिन से रांची की पटरी पर दौड़ेगी ट्रेन

झारखंड को जल्द ही वंदे भारत की सौगात मिलेगी. मीडिया सूत्रों की मानें तो रांची से पटना के लिए जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरूआत अप्रैल महीने से आखिरी सप्ताह में हो सकती है. ऐसे में लोगों के मन ये सवाल है कि Vande Bharat Express की सवारी के लिए कितने पैसे देने होंगे.

विज्ञापन

Vande Bharat Express : अत्याधुनिक सुविधा के लैस वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द ही झारखंड की पटरियों पर सरपट दौड़ेगी. जी हां, झारखंड से बिहार के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जल्द ही शुरू होने वाली है. खबरों की मानें तो रांची से पटना के बीच चलने वाली झारखंड और बिहार की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के उद्घाटन में कुछ ही दिन शेष रह गए है. हालांकि, पीएम मोदी इस ट्रेन की उद्घाटन के लिए खुद रांची आएंगे या वर्चुअल मोड पर इसका उद्घाटन करेंगे, इस बात पर अभी भी संशय बरकरार है.

कब होगी ट्रेन की शुरूआत ?

बताया जा रहा है कि झारखंड में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत अप्रैल के अंतिम सप्ताह में या मई के शुरुआती दिनों में हो सकता है. ऐसे में अगर बात करें इस ट्रेन में मिलने वाली सुविधाओं की तो झारखंड के लोगों को इस ट्रेन के आने के बाद से रांची से पटना जाने के लिए 12 नहीं, केवल 6 घंटे का सफर करना पड़ेगा. सफर ऐसा जिसमें आपको मिलेगी, आरामदायक सीट, पूरी तरह से वातानुकूलित डिब्बे, साफ सुथरे बाथरूम साथ ही कई अन्य चीजें.

कितना हो सकता है किराया ?

वहीं, झारखंड की जनता इस इस बात को जानने में काफी दिलचस्पी दिखा रही है कि आखिर इस वंदे भारत ट्रेन में सवारी के लिए कितने पैसे चुकाने पड़ेंगे. आमतौर पर रांची से पटना की एसी की सवारी 600 के आसपास की होती है. लेकिन चूंकि इस ट्रेन में कई तरह की मॉडर्न सुविधा दी जा रही है ऐसे में यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि 1000 से 1500 के आसपास शुल्क आपको चुकाने पड़ सकते है.

Also Read: Vande Bharat Express : झारखंड को सौगात देने पीएम मोदी आएंगे रांची? जनता कर रही बेसब्री से इंतजार
लोको पायलट और चालक दल की ट्रेनिंग जारी

मिली जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि इस ट्रेन के चालन की जिम्मेदारी दक्षिण पूर्वी रेल को दी गयी है. साथ ही इसे चलाने के लिए लोको पायलट और चालक दल की ट्रेनिंग भी शुरू हो गयी है. बताया जा रहा है कि यह ट्रेन करीब 150 किलोमीटर की रफ्तार के आसपास चल सकती है. हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है.

विज्ञापन
Aditya kumar

लेखक के बारे में

By Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन