ePaper

PHOTOS:सीएम हेमंत सोरेन ने विधानसभा परिसर में किया पौधरोपण,जलवायु परिवर्तन पर जतायी चिंता, लोगों से की ये अपील

Updated at : 31 Jul 2023 5:56 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS:सीएम हेमंत सोरेन ने विधानसभा परिसर में किया पौधरोपण,जलवायु परिवर्तन पर जतायी चिंता, लोगों से की ये अपील

रांची: सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि प्राकृतिक व्यवस्थाओं के साथ बड़े पैमाने पर छेड़छाड़ अथवा दोहन जलवायु परिवर्तन का मूल कारण है. पर्यावरण संतुलन को लेकर आम जीवन में भी कदम उठाएं. खुद भी पौधे लगाएं और दूसरों को भी प्रेरित करें. विधानसभा परिसर में आयोजित 74वें राज्यव्यापी वन महोत्सव में वे बोल रहे थे.

विज्ञापन
undefined

झारखंड विधानसभा परिसर में आयोजित 74वें राज्यव्यापी वन महोत्सव 2023 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सम्मिलित हुए. उन्होंने कहा कि प्राकृतिक व्यवस्थाओं के साथ छेड़छाड़ जलवायु परिवर्तन का मूल कारण है. इसलिए स्वयं भी पौधे लगाएं और दूसरों को भी प्रेरित करें.

undefined

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि प्रदेश में वन महोत्सव का राज्यव्यापी कार्यक्रम चल रहा है. यह कार्यक्रम राज्य की अलग-अलग जगहों पर निरंतर आयोजित किया जा रहा है. इसी क्रम में आज हम सभी लोग झारखंड विधानसभा परिसर में पूर्व की भांति इस वर्ष भी वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित हुए हैं.

undefined

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन को लेकर देश और दुनिया में तेजी से चिंतन और मंथन किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि कहीं न कहीं प्राकृतिक व्यवस्थाओं के साथ बड़े पैमाने पर छेड़छाड़ किया जाना अथवा दोहन होना जलवायु परिवर्तन का मूल कारण है. क्लाइमेट चेंज से मानव जीवन हो, वन्य प्राणी हो, जल प्राणी हो, चाहे इस पृथ्वी पर पाए जाने वाले अन्य प्राणी हो, सभी प्रभावित होते हैं.

undefined

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि वर्तमान समय में यह जरूरी है कि पर्यावरण संतुलन को लेकर सिर्फ महोत्सव में ही नहीं बल्कि आम जीवन में भी प्रत्येक व्यक्ति को व्यक्तिगत तथा नीतिगत रूप से प्रभावी कदम उठाना चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज झारखंड विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में झारखंड विधानसभा परिसर में यह वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ है. जहां हम सभी लोग एकत्रित हुए हैं.

undefined

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस महोत्सव में उपस्थित सभी लोगों से अपील की है कि वे एक-एक पौधे अपनी ओर से जरूर लगाएं तथा उस वृक्ष को संरक्षित भी करें. मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हम सभी लोग वृक्ष लगाएंगे, दूसरों को भी वृक्ष लगाने को लेकर जागरूक करेंगे तब धीरे-धीरे ही सही पर एक बड़ा बदलाव निश्चित रूप से देखने को मिलेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी लोग जलवायु परिवर्तन में सुधार के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे, तभी पर्यावरण संतुलन में सकारात्मक प्रभाव दिखेगा.

undefined

झारखंड विधानसभा परिसर में विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री चम्पई सोरेन, मंत्री जोबा मांझी, मंत्री मिथिलेश ठाकुर, मंत्री बादल पत्रलेख सहित उपस्थित सभी विधायकगण एवं अन्य अतिथियों द्वारा इस अवसर पर पौधरोपण किया गया. इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग एल खियांग्ते, प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola