Uttarakhand Glacier Update : उत्तराखंड में फंसे झारखंड के रामगढ़ और लोहरदगा जिले के 14 परिवारों से संपर्क नहीं, फंसे हैं इतने लोग

**EDS: BEST QUALITY AVAILABLE, HANDOUT IMAGE MADE AVAILABLE FROM ARMY**Chamoli: Officials carry out search and rescue operation at Tapovan Tunnel, after a glacier broke off in Joshimath in Uttarakhands Chamoli district causing a massive flood in the Dhauli Ganga river, Sunday, Feb. 7, 2021. More than 150 labourers working at the Rishi Ganga power project may have been directly affected. (PTI Photo)(PTI02_07_2021_000227B)
बेटहट चोरटांगी गांव के ग्रामीणों ने अनमोल तिर्की के नेतृत्व में उपायुक्त से मिलकर नाम तथा आधार कार्ड संख्या जमा कर उत्तराखंड प्रशासन से संपर्क कर जानकारी लेने की मांग की है. आपदा प्रबंधन सचिव ने लोहरदगा जिला प्रशासन से मिली मजदूरों की सूची उत्तराखंड सरकार व एनटीपीसी को भेज दी है. इधर सोमवार की शाम तक उत्तराखंड सरकार की ओर से झारखंड सरकार को लापता लोगों की संख्या के बारे में कोई सूचना नहीं दी गयी थी.
uttarakhand glacier latest news, jharkhand people list in uttarakhand glacier रांची : झारखंड के कुल 14 लोग उत्तराखंड में फंसे हुए हैं. लोहरदगा के किस्को स्थित बेटहट चोरटांगी गांव के नौ तथा रामगढ़ के पांच लोग उत्तराखंड गये हुए थे. सभी परिवार के संपर्क में नहीं हैं. यह जानकारी परिजनों ने स्थानीय प्रशासन और राज्य कंट्रोल रूम को दी. तपोवन चमोली में हिमस्खलन के बाद किसी भी व्यक्ति का फोन नहीं लग रहा है.
बेटहट चोरटांगी गांव के ग्रामीणों ने अनमोल तिर्की के नेतृत्व में उपायुक्त से मिलकर नाम तथा आधार कार्ड संख्या जमा कर उत्तराखंड प्रशासन से संपर्क कर जानकारी लेने की मांग की है. आपदा प्रबंधन सचिव ने लोहरदगा जिला प्रशासन से मिली मजदूरों की सूची उत्तराखंड सरकार व एनटीपीसी को भेज दी है. इधर सोमवार की शाम तक उत्तराखंड सरकार की ओर से झारखंड सरकार को लापता लोगों की संख्या के बारे में कोई सूचना नहीं दी गयी थी.
इधर रामगढ़ के गोला के सरलाखुर्द गांव से कंट्रोल रूम को पांच लोगों से संपर्क नहीं होने की सूचना मिली है. सभी एनटीपीसी के जोशीमठ तपोवन प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे. ये ठेकेदार विनोद व सुनील महतो के साथ काम कर रहे थे. इनके गायब होने की सूचना भी इन्हीं दोनों ने दी है.
किस्को (लोहरदगा) : रवींद्र उरांव- पिता विरीया उरांव, ज्योतिष बाखला-पिता मनोज बाखला, नेम्हस बाखला- पिता प्रकाश बाखला, सुनील बाखला-पिता प्रकाश बाखला, उनबानुस बाखला-पिता नवीन बाखला, दीपक उरांव- पिता रामकिशुन, मंजनू बाखला -पिता संतोष बाखला, विक्की उरांव-पिता करमदास, प्रेम उरांव-पिता बंधन
रामगढ़ (गोला) : कुलदीप कुमार-पिता दिनेश्वर, मदन महतो-पिता लाखी, जीतेंद्र-पिता जगमोहन लाल, मिथिलेश-पिता राजाराम, बिरसाय महतो-पिता पियारी लाल महतो.
चमोली हादसे में फंसे झारखंडवासियों की मदद के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि चमोली आपदा में फंसे राज्यवासी घबराएं नहीं. अगर किसी के परिजन प्रभावित क्षेत्र में फंसे हैं और उन्हें किसी मदद की जरूरत है, तो कृपया श्रम विभाग के स्टेट कंट्रोल रूम द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें. राज्य सरकार हर संभव सहायता करेगी.
Posted By : Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




