Cricket : जेके इंटरनेशनल ने डीपीएस को 206 रन से हराया

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Nov 2024 10:58 PM

विज्ञापन

जेके इंटरनेशनल ने डीपीएस को 206 रन से हराया

विज्ञापन

रांची. गोलचक्कर मैदान में चल रहे आरडीसीए अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को जेके इंटरनेशनल ने डीपीएस को 206 रनों से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए जेके इंटरनेशनल की टीम ने सभी विकेट गंवा कर 273 रन बनाये. जेके इंटरनेशनल की ओर से निखिल (100) ने शतकीय पारी खेली. निखिल के अलावा टीम के लिए आर्यन ने 60 व दीपक ने 30 रन बनाये. डीपीएस की ओर से हरित ने तीन, जबकि सात्विक व नैतिक ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में डीपीएस की टीम 67 रन पर ऑलआउट हो गयी. डीपीएस की ओर से अविरत ने सबसे अधिक 22 रन बनाये. जेके इंटरनेशनल के हर्ष ने चार व निखिल ने तीन विकेट लिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola