चाचा ने भतीजे को पीट-पीट कर मार डाला, सात नामजद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Nov 2024 12:11 AM
पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र के उरसुला गांव में डायन बिसाही को लेकर हुए विवाद में चाचा ने अपने परिजनों व रिश्तेदारों के साथ मिलकर 20 वर्षीय भतीजे को पीट-पीट कर मार डाला. इस मामले में मृतक के परिजनों ने सात लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया है.
विश्रामपुर. पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र के उरसुला गांव में डायन बिसाही को लेकर हुए विवाद में चाचा ने अपने परिजनों व रिश्तेदारों के साथ मिलकर 20 वर्षीय भतीजे को पीट-पीट कर मार डाला. इस मामले में मृतक के परिजनों ने सात लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है.
एक साल से डायन बिसाही को लेकर चल रहा था विवाद
उरसुला गांव निवासी गुड्डू पासवान और राधेश्याम पासवान के बीच एक साल से डायन बिसाही को लेकर विवाद चल रहा था. आरोप है कि राधेश्याम पासवान और उसके परिजन गुड्डू पासवान की पत्नी रेणु देवी को डायन कह कर प्रताड़ित करते रहते थे. इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार झड़प हो चुकी थी. रविवार शाम करीब 5:00 बजे गुड्डू पासवान का छोटा बेटा योगेंद्र आलू की बुआई कर खेत से घर लौट रहा था. इसी बीच राधेश्याम पासवान और उसके परिजन योगेंद्र के साथ उलझ गये और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. इनलोगों ने योगेंद्र को तब तक बेरहमी से पीटा, जब तक वह बेहोश नहीं हो गया. जब योगेंद्र को बचाने के लिए उसके पिता गुड्डू पासवान और उसकी मां रेणु देवी पहुंचीं, तो उनदोनों को भी लाठी डंडे से पीटा गया. इससे दोनों भी गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं.अस्पताल में इलाज के दौरान हुई योगेंद्र की मौत
मौके पर पहुंचे ग्रामीण किसी तरह गंभीर रूप से घायल योगेंद्र और उसके माता-पिता को विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये. यहां प्राथमिक उपचार के बाद योगेंद्र को मेदिनीनगर एमएमसीएच रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गयी. मृतक के परिजनों ने राधेश्याम पासवान, उसके दामाद कोशियारा के मुकेश पासवान, बेटा लवकुश पासवान, पत्नी सोनी देवी, पुत्री बबिता देवी व टुनटुन कुमार समेत सात लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी करायी है. रेहला थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि फर्द बयान के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. हालांकि, अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










