नाटक, कविता से हिंदी प्रश्नोत्तरी तक, उदय मेमोरियल बीएड कॉलेज में मना हिंदी दिवस

Updated:
विज्ञापन

हिंदी दिवस पर कार्यक्रम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मेसरा स्थित उदय मेमोरियल बीएड कॉलेज में हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर प्रशिक्षुओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया. हिंदी के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया.

विज्ञापन

मेसरा. उदय मेमोरियल बीएड कॉलेज में हिंदी दिवस पर सोमवार को विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये. मुख्य अतिथि सह कॉलेज सचिव संतोष महतो ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया.

विज्ञापन

हिंदी के महत्व पर दिया संदेश

संतोष महतो ने कहा कि हिंदी देश की सांस्कृतिक पहचान और जनभावनाओं की अभिव्यक्ति का माध्यम है. उन्होंने मैथिलीशरण गुप्त, गोपालदास नीरज, महादेवी वर्मा समेत अन्य साहित्यकारों के योगदान को याद किया.

विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल हुए प्रशिक्षु

इस अवसर पर नाटक, निबंध लेखन, भाषण, कविता पाठ और हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें प्रशिक्षुओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया.

मौके पर निदेशक राजेश कुमार कंडरवार, प्राचार्य डॉ चंदन कुमार पंकज समेत शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और बड़ी संख्या में प्रशिक्षु मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola