बाबा नगरी देवघर से दो नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, झारखंड में संक्रमितों की संख्या 115 हुई

Updated:
विज्ञापन
बाबा नगरी देवघर से दो नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, झारखंड में संक्रमितों की संख्या 115 हुई

बाबा नगरी देवघर से दो नये कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 115 हो गयी है. शनिवार क़ो देवघर में दो कोरोना मरीज की पुष्टि हुई है. ये दोनों मरीज खड़गपुर और हरियाणा से देवघर लौटे थे. दोनों को क्वारेंटाइन सेंटर से मां ललिता हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है. शुक्रवार 1 मई को दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे. शुक्रवार को रांची के हॉट स्पॉट हिंदपीढ़ी से एक और पुंदाग से एक मरीज मिला था. स्वास्थ सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने इसकी पुष्टि की थी.

Also Read: तेलंगाना, राजस्थान के बाद अब केरल से झारखंड के 1200 मजदूरों को लेकर रवाना हुई स्पेशल ट्रेन

गुरुवार 30 अप्रैल 2020 को राज्य में चार नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे. इनमें तीन हिंदपीढ़ी से और एक गोड्डा से मिले थे. इन आंकड़ों के साथ शुक्रवार को ही राज्य में संक्रमितों की संख्या 111 हो गयी थी. बुधवार को राज्यभर से दो मामले सामने आये थे. एक मामला जामताड़ा से और दूसरा मामला हिंदपीढ़ी से था. 31 मार्च को झारखंड का पहला कोरोना संक्रमित मरीज हिंदपीढ़ी से मिला था. जहां तबलीगी जमात में शामिल हुई एक मलयेशियाई महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी. उसके बाद से लगातार मामले बढ़ते गये.

undefined

इनसब के बीच राहत भरी खबर यह है कि राज्य में 22 लोग अबतक कोरोना से जंग जीत चुके हैं. उन्हें कोविड 19 अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है. वहीं राज्य में 3 लोगों की मौत भी हो चुकी है. रांची हॉट स्पॉट हिंदपीढ़ी पूरी तरह सील है और अब सीआरपीएफ के हवाले है. शनिवार 2 मई को कुल 369 सैंपलों की जांच की गयी थी, जिसमें 367 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है. वहीं दो पॉजिटिव मामले सामने आये हैं.

जिलावार आंकड़ा

जिला – पॉजिटिव – मौत – स्वस्थ

रांची – 83 – 02 – 10

बोकारो – 10 – 01 – 06

हजारीबाग – 03 – 00 – 03

धनबाद – 02 – 00 – 02

गिरिडीह – 02 – 00 – 00

सिमडेगा – 02 – 00 – 01

देवघर – 04 – 00 – 00

गढ़वा – 03 – 00 – 00

पलामू – 03 – 00 – 00

जामताड़ा – 02 – 00 – 00

गोड्डा – 01 – 00 – 00

———————————-

कुल – 115 – 03 – 22

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola