राजधानी ट्रेन से आये टीटी ने अधिकारी को फोन किया, तब मिला खाना
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 22 May 2020 6:03 AM
दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस से आये टीटी ने गुरुवार को रांची रेल डिवीजन के वरीय अधिकारियों काे सूचना देकर भोजन की मांग की. टीटी द्वारा दिये गये सूचना के अनुसार, सभी स्टाफ बुधवार की शाम में भोजन लेकर ट्रेन में सवार हुए, गुरुवार को रांची पहुंचे.
रांची : दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस से आये टीटी ने गुरुवार को रांची रेल डिवीजन के वरीय अधिकारियों काे सूचना देकर भोजन की मांग की. टीटी द्वारा दिये गये सूचना के अनुसार, सभी स्टाफ बुधवार की शाम में भोजन लेकर ट्रेन में सवार हुए, गुरुवार को रांची पहुंचे. लॉकडाउन के कारण रांची में दुकानें बंद हैं. वहीं, रेलवे की ओर से उन्हें न नाश्ता और न ही भोजन मिला. सभी लोग अपने कमरे में बंद हैं. स्टेशन कैंटीन व कमर्शियल कैंटीन से भी दूरभाष पर बात की गयी, लेकिन कुछ नहीं हुआ. जानकारी के अनुसार, ट्रेन में कुल 12 रेलवे स्टाफ थे. इस संबंध में पूछे जाने पर सीनियर डीसीएम अवनीश ने कहा कि समन्वय में परेशानी के कारण विलंब हुआ. सभी को नाश्ता और भोजन उपलब्ध कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










