ददई दुबे की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आज

Updated:
विज्ञापन

स्वर्गीय चंद्रशेखर दुबे ‘ददई दुबे‘. | Prabhat Khabar Network

पूर्व सांसद और इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष ददई दुबे की पहली पुण्यतिथि पर खलारी के नेहरू क्लब में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है।

विज्ञापन

खलारी. इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद/मंत्री रहे स्वर्गीय चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर 10 जुलाई दिन शुक्रवार को शाम चार बजे खलारी के केडी रोड स्थित नेहरू क्लब में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा. आरसीएमएस-इंटक के सीसीएल रीजनल अध्यक्ष बीएन पांडेय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में खलारी कोयलांचल के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, समाजसेवियों, सभी ट्रेड यूनियनों के पदाधिकारियों एवं श्रमिकों को आमंत्रित किया गया है. उन्होंने सभी आमंत्रित अतिथियों एवं श्रमिक साथियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर स्वर्गीय चंद्रशेखर दुबे ‘ददई दुबे‘ को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola