जनजातीय विवि विधेयक को राज्यपाल रमेश बैस ने दी मंजूरी, इन विषयों की होगी पढ़ाई

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने जनजातीय विवि विधेयक को मंजूरी दे दी. इससे पहले भी ये विधेयक राज्यपाल को भेजा गया था. लेकिन हिंदी और अंग्रेजी संस्करण में त्रुटि रहने के कारण लौटा दिया था. इस विवि का मुख्यालय जमशेदपुर में होगा

विज्ञापन

रांची: राज्यपाल रमेश बैस ने पंडित रघुनाथ मुर्मू जनजातीय विवि विधेयक को स्वीकृति प्रदान कर दी है. राज्यपाल के पास यह विधेयक दूसरी बार भेजा गया था. इससे पूर्व इस विधेयक के हिंदी अौर अंग्रेजी संस्करण में त्रुटि रहने के कारण राज्यपाल ने लौटा दिया था. इसके बाद सुधार करते हुए विधानसभा के माॅनसून सत्र में इसे पारित करा कर दुबारा राज्यपाल के पास भेजा गया था.

विज्ञापन

इस विवि का मुख्यालय जमशेदपुर में होगा. कुलपति की नियुक्ति राज्य सरकार द्वारा निर्धारित सर्च कमेटी की अनुशंसा पर राज्यपाल करेंगे. यह विवि आदिवासी आबादी पर सांस्कृतिक अध्ययन अौर अनुसंधान करने के लिए सहयोग करेगा. इसके अलावा आदिवासी केंद्रित विकास मॉडल तैयार करेगा.

इन विषयों की होगी पढ़ाई

सामाजिक विज्ञान संकाय : अर्थशास्त्र, इतिहास अौर पुरातत्व विभाग, भूगोल अौर क्षेत्रीय विकास, समाजशास्त्र. मानवविज्ञान अौर प्रथागत कानून, राजनीति विज्ञान.

कला और मानविकी : हिंदी, संताली, हो, नागपुरी, कुड़ुख, मुंडारी, कुरमाली, खड़िया, पंचपरगनिया, खोरठा, अौर अन्य विदेशी भाषाएं.

विज्ञान संकाय : औषधीय, सुगंधित तथा कृषि पौधों एवं पारंपरिक चिकित्सा विभाग, ग्रामीण तथा वन प्रबंधन एवं पर्यावरण विज्ञान तथा कानून विभाग.

प्रबंधन विभाग : पर्यटन, आतिथ्य एवं होटल प्रबंधन विभाग.

कंप्यूटर एवं आइटी : कंप्यूटर विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग.

जनजातीय संकाय : जनजातीय कला, लोक साहित्य तथा संस्कृति विभाग, लोक अध्ययन विभाग

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola