रांची के आदिवासी महाजुटान में नहीं पहुंचे CM हेमंत सोरेन, प्रतिनिधि के तौर पर JMM विधायक विकास मुंडा को भेजा

Updated:
विज्ञापन

रांची के मोरहाबादी मैदान में आदिवासी महाजुटान के मंच पर झारखंड के विधायक और समाज के नेता. फोटो: प्रभात खबर

रांची के मोरहाबादी मैदान में रविवार को आदिवासी एकता महाजुटान का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में लाखों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग पहुंचे. परिसीमन और आदिवासी हितों से जुड़े मुद्दों पर मुख्य रूप से चर्चा की गई. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अनुपस्थिति में JMM विधायक विकास मुंडा प्रतिनिधि के तौर पर शामिल हुए.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

रांची से नवीन शर्मा की रिपोर्ट

Adiwasi Mahajutan in Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में रविवार को पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बंधु तिर्की के नेतृत्व में आदिवासी एकता महाजुटान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में झारखंड के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग पहुंचे. आदिवासी समुदाय के इस महाजुटान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन वह खुद कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए. उनकी ओर से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) विधायक विकास कुमार मुंडा प्रतिनिधि के तौर पर कार्यक्रम में पहुंचे.

महाजुटान में विकास मुंडा का पहुंचना महत्वपूर्ण

मुख्यमंत्री की गैरमौजूदगी के बीच उनके प्रतिनिधि के तौर पर विकास मुंडा का महाजुटान में पहुंचना राजनीतिक तौर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है. महाजुटान का मुख्य मुद्दा आदिवासी हितों से जुड़े सवालों के साथ-साथ प्रस्तावित परिसीमन का विरोध रहा. ऐसे में मुख्यमंत्री की ओर से प्रतिनिधि भेजे जाने को आदिवासी समाज के इस बड़े आयोजन के प्रति सरकार की मौजूदगी के तौर पर देखा जा रहा है.

बंधु तिर्की के नेतृत्व में जुटे लाखों लोग

झारखंड के पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के नेतृत्व में आयोजित इस महाजुटान में आयोजकों ने दावा किया कि झारखंड के विभिन्न जिलों से लाखों की संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग मोरहाबादी मैदान पहुंचे हैं. रैली में महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए.

आदिवासी महाजुटान में उठाए गए कई मुद्दे

महाजुटान में आदिवासी समाज से जुड़े कई मुद्दों को मंच से उठाया गया. परिसीमन, सीएनटी-एसपीटी एक्ट, एमएमडीआर संशोधन बिल, पांचवीं अनुसूची, जल-जंगल-जमीन और आदिवासी राजनीतिक प्रतिनिधित्व जैसे मुद्दों पर नेताओं ने अपनी बात रखी.

परिसीमन को लेकर आदिवासी समाज की चिंता

महाजुटान में सबसे ज्यादा जोर परिसीमन के मुद्दे पर रहा. आदिवासी नेताओं ने आशंका जताई कि आने वाले समय में जनसंख्या के आधार पर परिसीमन होने पर झारखंड में आदिवासी समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर असर पड़ सकता है.

सिर्फ जनसंख्या न बने परिसीमन का आधार

बंधु तिर्की समेत अन्य नेताओं ने कहा कि परिसीमन के दौरान सिर्फ जनसंख्या को आधार नहीं बनाया जाना चाहिए, बल्कि झारखंड के आदिवासी बहुल क्षेत्रों की परिस्थितियों, ऐतिहासिक विस्थापन और संविधान के तहत मिले विशेष संरक्षणों को भी ध्यान में रखना चाहिए.

आदिवासी नेताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना

महाजुटान के मंच से केंद्र सरकार पर आदिवासी हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया. नेताओं ने कहा कि आदिवासी समाज के अधिकारों और राजनीतिक हिस्सेदारी की रक्षा के लिए एकजुट होना जरूरी है.

केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

परिसीमन, सीएनटी-एसपीटी एक्ट, एमएमडीआर संशोधन बिल, पांचवीं अनुसूची, जल-जंगल-जमीन और आदिवासी राजनीतिक प्रतिनिधित्व जैसे मुद्दों पर नेताओं ने अपनी बात रखी. केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए गए. वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी समाज से जुड़े संवैधानिक और कानूनी अधिकारों के संरक्षण के लिए संघर्ष जारी रहेगा.

इसे भी पढ़ें: परिसीमन से क्या आदिवासी सीटों का होगा नुकसान? निशा उरांव ने आदिवासी महाजुटान पर उठाए सवाल

विकास मुंडा की मौजूदगी के मायने

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नहीं पहुंचने के बावजूद उनकी ओर से झामुमो विधायक विकास कुमार मुंडा की मौजूदगी ने राजनीतिक संदेश जरूर दिया. विकास मुंडा ने महाजुटान में शामिल होकर आदिवासी समाज के इस बड़े आयोजन में झामुमो की उपस्थिति दर्ज कराई. बंधु तिर्की के नेतृत्व में जुटी भीड़ ने कांग्रेस और आदिवासी संगठनों के लिए भी एक बड़ा राजनीतिक संदेश दिया. अब इस महाजुटान के बाद परिसीमन समेत आदिवासी मुद्दों पर राज्य की राजनीति किस दिशा में आगे बढ़ती है, इस पर सभी की नजर रहेगी.

इसे भी पढ़ें: परिसीमन के विरोध में रांची के मोरहाबादी में जुटे 1 लाख लोग, आदिवासी महाजुटान में गूंजी एकता की आवाज


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola