एक IAS और 3 JAS अधिकारियों की हुई ट्रांसफर-पोस्टिंग, जानें कौन कहां गये

Jharkhand Transfer- Posting News (रांची) : 2017 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हेमंत सती का साहिबगंज ट्रांसफर कर दिया गया है. वहीं, झारखंड प्रशासनिक सेवा के 3 अधिकारियों का भी तबादल हुआ है. इस संबंध में शुक्रवार को कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

खूंटी के एसडीओ हेमंत सती को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक साहिबगंज का एसडीओ बनाया गया है. श्री सती को साहिबगंज अनुमंडल के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी (Executive Magistrate) की शक्तियां भी प्रदान की गयी है.
इसके अलावा झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी साहिबगंज के एसडीओ पंकज कुमार साव को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पाकुड़ का एसडीओ बनाया गया है. वहीं उच्च, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग, रांची के सचिव कुंदन कुमार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक बगोदर-सरिया, गिरिडीह का एसडीओ बनाया गया है.
झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रभात कुमार को पाकुड एसडीओ पद से स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, रांची में योगदान देंगे.
Posted By : Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए