ePaper

झारखंड में ट्रांसफर-पोस्टिंग, आवास बोर्ड के नए कार्यपालक अभियंता बनाए गए रामबदन सिंह, देखिए पूरी लिस्ट

Updated at : 07 Oct 2023 4:22 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में ट्रांसफर-पोस्टिंग, आवास बोर्ड के नए कार्यपालक अभियंता बनाए गए रामबदन सिंह, देखिए पूरी लिस्ट

झारखंड राज्य आवास बोर्ड में कार्यपालक अभियंता के पद पर पदस्थापन के लिए अधिसूचित सुरेश यादव को मानगो नगर निगम में उपनगर आयुक्त के पद पर पदस्थापित किया गया है, इधर, पथ निर्माण विभाग से सेवाप्राप्त एवं पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत रामबदन सिंह को झारखंड राज्य आवास बोर्ड का कार्यपालक अभियंता बनाया गया है.

विज्ञापन

रांची: झारखंड के नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से शनिवार को ट्रांसफर-पोस्टिंग की गयी है. इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है. इनमें से एक की सेवा उनके पैतृक विभाग को वापस कर दी गयी है. कुछ अधिकारी पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत थे, उनकी पोस्टिंग की गयी है. रामबदन सिंह को झारखंड राज्य आवास बोर्ड का नया कार्यपालक अभियंता बनाया गया है. प्रियंका कुमारी चास नगर निगम की नयी सहायक नगर आयुक्त बनायी गयी हैं. मुक्ति किरो को चास नगर निगम का सहायक नगर आयुक्त और गोपेश कुंभकार को फुसरो नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है. रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार में सहायक अभियंता रहे नवल किशोर प्रसाद की सेवा उनके पैतृक विभाग जल संसाधन विभाग को वापस कर दी गयी है.

झारखंड राज्य आवास बोर्ड के कार्यपालक अभियंता बने रामबदन सिंह

झारखंड राज्य आवास बोर्ड में कार्यपालक अभियंता के पद पर पदस्थापन के लिए अधिसूचित सुरेश यादव को मानगो नगर निगम में उपनगर आयुक्त के पद पर पदस्थापित किया गया है, इधर, पथ निर्माण विभाग से सेवाप्राप्त एवं पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत रामबदन सिंह को झारखंड राज्य आवास बोर्ड में कार्यपालक अभियंता के पद पर पदस्थापित किया गया है.

Also Read: PHOTOS:भारी बारिश से निखरा रांची के सीता फॉल का सौंदर्य, माता सीता व लक्ष्मण के साथ यहां रुके थे भगवान श्रीराम

चास नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त बनीं प्रियंका कुमारी

पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत सहायक अभियंता कौशलेश कुमार यादव को झारखंड खनिज क्षेत्र विकास प्राधिकार (धनबाद) में सहायक अभियंता के पद पर पदस्थापित किया गया है. धनबाद नगर निगम में परीक्ष्यमान सहायक नगर आयुक्त प्रियंका कुमारी को चास नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त के पद पर पदस्थापित किया गया है. रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार में सहायक अभियंता रहे नवल किशोर प्रसाद की सेवा उनके पैतृक विभाग जल संसाधन विभाग को वापस कर दी गयी है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में कैसा है मौसम का मिजाज, हथिया नक्षत्र में भारी बारिश से कब मिलेगी राहत?

चास नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त मुक्ति किरो

हुसैनाबाद नगर पंचायत में परीक्ष्यमान कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर पदस्‍थापित गोपेश कुंभकार को फुसरो नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है. हजारीबाग नगर निगम में परीक्ष्यमान सहायक नगर आयुक्त मुक्ति किरो को चास नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त के पद पर पदस्थापित किया गया है. हजारीबाग नगर निगम में परीक्ष्यमान सहायक नगर आयुक्त अशोक कुमार हांसदा को गिरिडीह नगर निगम का सहायक नगर आयुक्‍त बाया गया है.

Also Read: झारखंड के स्कूलों में 2052 तक पढ़ायेंगे पारा शिक्षक, हेमंत सोरेन सरकार की क्या है प्लानिंग?

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola