स्कूलों में एक समान होगी प्रार्थना सभा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राज्य के सरकारी और सभी कोटि के गैर सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में एक समान प्रार्थना सभा का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

रांची. राज्य के सरकारी और सभी कोटि के गैर सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में एक समान प्रार्थना सभा का आयोजन किया जायेगा. झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (जेसीइआरटी) द्वारा सभी जिलों को पत्र भेजा गया है. जिलों को भेजे गये पत्र में प्रार्थना सभा को लेकर जानकारी दी गयी है. प्रार्थना गीत के बाद संविधान का प्रस्तावना पढ़ा जायेगा. इसके अलावा प्रार्थना सभा में आज का सुविचार, महत्वपू्र्ण दिवस की जानकारी, मुख्य समाचार, प्रश्नोत्तरी, आज का शब्द, प्रेरक प्रसंग, बच्चों व शिक्षक का जन्मदिन मनाना और राष्ट्रगान होगा. मंगलवार और शुक्रवार को योगा / व्यायाम कराया जायेगा. विद्यार्थियों की प्रतिज्ञा का प्रारूप भी जिलों को भेजा गया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola