रांची रेलवे स्टेशन से नौ माह के बच्चे को उठा ले गया युवक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 May 2024 12:41 AM
-लातेहार के गारू थाना अंतर्गत हेसरा निवासी प्रदीप लोहरा का है बच्चा
रांची. रांची रेलवे स्टेशन से रविवार की सुबह साढ़े छह बजे नौ माह के बच्चे को एक युवक उठाकर ले गया. युवक की यह कारस्तानी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. मामले में बच्चे के पिता प्रदीप लोहरा ने चुटिया थाना और सीआइडी डीजी को आवेदन देकर बच्चे के सकुशल बरामदगी की गुहार लगायी है. कहा है कि वे अगरतल्ला में काम करते हैं. वहां से वापस लातेहार के गारू थाना अंतर्गत हेसार गांव जाने के लिए ट्रेन से शनिवार रात रांची रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और वहीं रुक गये. अगले दिन रविवार की सुबह साढ़े छह बजे उनके बच्चे की चोरी हो गयी. सीसीटीवी में देखने पर पता चला कि एक युवक बच्चे को उठाकर ले गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










