जांच करनेवाले विभाग पर ही संक्रमण की लटकी तलवार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग पर कोरोना संक्रमण की तलवार लटक गयी है. कोरोना की जांच में जो विभाग लगा हुआ था, उसका लैब टेक्नीशियन ही संक्रमित हो गया है. लैब टेक्नीशियन में कोरोना की पुष्टि होने पर विभाग में हड़कंप मच गया

विज्ञापन

रांची : रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग पर कोरोना संक्रमण की तलवार लटक गयी है. कोरोना की जांच में जो विभाग लगा हुआ था, उसका लैब टेक्नीशियन ही संक्रमित हो गया है. लैब टेक्नीशियन में कोरोना की पुष्टि होने पर विभाग में हड़कंप मच गया. तत्काल उसे क्वारेंटाइन पर भेज दिया गया. वहीं, उसके परिवार व संपर्क में रहने वालों की पहचान शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन

शुक्रवार को विभागाध्यक्ष, सीनियर डॉक्टर, टेक्नीशियन, पारा मेडिकल स्टाफ से लेकर सफाई कर्मचारी तक का स्वाब लिया जायेगा. हालांकि, यह पता किया जा रहा है कि कर्मचारी का रिम्स से बाहर तो किसी से संपर्क नहीं हो गया. इधर, रिम्स में 33 टेक्नीशियन की नियुक्ति कर सूची तैयार कर ली गयी है, लेकिन किसी की शिकायत पर रिम्स प्रबंधन उनको योगदान नहीं दिला पा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola