विधायक ने मैरेज हाॅल निर्माण का किया भूमि पूजन

Edited by DINESH PANDEY
Updated:
विज्ञापन

खलारी में मैरेज हाॅल के निर्माण के लिए बुधवार को विधायक सुरेश कुमार बैठा भूमि पूजन कर शिलापट्ट लगाया

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खलारी.

खलारी में मैरेज हाॅल के निर्माण के लिए बुधवार को विधायक सुरेश कुमार बैठा भूमि पूजन कर शिलापट्ट लगाया. प्रखंड परिसर से सटे पंचायत के टीटू टाइप मैदान में मैरेज हॉल का निर्माण कार्य डीएमएफटी फंड से किया जायेगा. राजेश सिंह मिंटू ने कहा कि मैरेज हॉल बन जाने से खलारी के लोगों के लिए शादी-ब्याह जैसे आयोजन में काफी सहूलियत होगी. पुजारी सोनू दुबे ने विधानपूर्वक भूमि पूजन कराया. विधायक ने शिलापट्ट से परदा हटाने की औपचारिकता पूरी की. इससे पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ पहाड़ी मंदिर तथा श्रीजानकीरमण मंदिर में पूजा की. पहाड़ी मंदिर विकास समिति के सचिव दिनेश पांडेय ने उन्हें चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया. भूमि पूजन के दौरान बीडीओ संतोष कुमार, सीओ प्रणव अम्बष्ट, जिप सदस्य सरस्वती देवी, मुखिया तेजी किस्पोट्टा, गोपाल तिवारी, साबीर अंसारी, अनिल पासवान, मोनू रजक, इंदिरा देवी, तनवीर आलम, गोपाल सिंह, विक्की सिंह, रोषनलाल, नवनीत पांडेय, गौरव पांडेय, अनिता गंझू आदि उपस्थित थे.

खलारीवासियों को मिलेगी विशेष सुविधा : सुरेश बैठा

भूमि पूजन पर विधायक ने कहा कि खलारी की जनता को अब विवाह व सामाजिक आयोजनों के लिए एक सुसज्जित स्थल की सुविधा मिलेगी. कहा कि मैरेज हॉल के निर्माण में रांची सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के सहयोग की सराहना की. कहा कि मंडप के निर्माण से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को अब शादी-ब्याह जैसे आयोजनों के लिए रांची जाकर महंगे बैंक्वेट हॉल का खर्च नहीं उठाना पड़ेगा.

कॉलेज में छह कमराें के निर्माण कार्य का शिलान्यास :

यूकेएस काॅलेज डकरा परिसर में छह अतिरिक्त कमरों के निर्माण कार्य के लिए विधायक सुरेश कुमार बैठा ने शिलान्यास किया. मौेके पर मजदूर नेता अब्दुल्ला अंसारी, यूकेएस काॅलेज के सभी शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे.

25 खलारी 01, मैरेज हाॅल निर्माण के भूमि पूजन के दौरान विधायक व अन्य अतिथि.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DINESH PANDEY

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola