ट्रक चेसिस की चपेट में आने से स्कूटी में सवार चार में तीन युवकों की हुई मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
Birsa Munda
न्यू ट्रक की चेचिस की चपेट में आने से स्कूटी सवार तीन युवकों की मौत हो गयी. जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है.
विज्ञापन
एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है
आपके शहर में
विज्ञापन
सिमडेगा. कुरडेग- सिमडेगा मुख्य पथ पर करूंगागुड़ी के निकट वीर नारायण सिंह चौक तथा श्याम ढाबा के बीच न्यू ट्रक की चेचिस की चपेट में आने से स्कूटी सवार तीन युवकों की मौत हो गयी. जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना रविवार को देर शाम लगभग 6.35 बजे की बतायी जाती है. घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार ट्रक का नया चेचिस कुरडेग से सिमडेगा की ओर आ रहा था. वहीं एक स्कूटी में सवार होकर चार युवक कुरडेग की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में करंगागुड़ी के निकट वीर नारायण सिंह चौक और श्याम ढाबा के बीच चेसिस ने स्कूटी सवार को अपनी चपेट में ले लिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चेसिस में सभी स्कूटी सवार फंस गये. चेसिस चालक स्कूटी सवार को कुछ दूर तक घसीटता हुआ ले गया. बताया गया कि घटना में तीन युवकों की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी, जबकि एक युवक की स्थिति काफी गंभीर बतायी गयी है. मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. कुछ लोगों का कहना है कि मृतक कुरडेग थाना इलाके के परकला निवासी है. इधर केरसई थाना के एसआई रामनाथ राम ने बताया कि घटना में तीन युवकों की मौत हुई है. एक युवक गंभीर रूप से घायल है. मृतको की पहचान के लिये प्रयास किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन