हिंदी दिवस पर बोले मंजूनाथ भजन्त्री, एआइ युग में हिंदी को रोजगारपरक बनाने की जरूरत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची में हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि एआइ के युग में हिंदी को विज्ञान, नवाचार और रोजगार से जोड़ना आवश्यक है. उन्होंने मातृभाषा में अध्ययन के महत्व पर भी प्रकाश डाला.

विज्ञापन

रांची. हिंदी दिवस पर सोमवार को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय राजभाषा कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि हिंदी कश्मीर से कन्याकुमारी और गुजरात से अरुणाचल प्रदेश तक देश को एक सूत्र में पिरोती है. मातृभाषा में अध्ययन से वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा मिलता है.

विज्ञापन

एआइ के दौर में हिंदी को रोजगारपरक बनाने की जरूरत

उपायुक्त ने कहा कि एआइ के दौर में हिंदी को विज्ञान, नवाचार, शोध और रोजगारपरक बनाने की जरूरत है. उन्होंने हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग और इसके विकास पर जोर दिया.

कार्यक्रम में कवि सम्मेलन भी हुआ, जिसमें 10 कवियों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया. मौके पर एसडीओ कुमार रजत, एडीएम धनंजय समेत कई अधिकारी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola