रांची में टेंपो हटाने को लेकर विवाद, मारपीट के बाद सोने की चेन छीनने के आरोप में दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची के सुखदेवनगर में टेंपो हटाने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर सोने की चेन छीन ली गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

रांची. सड़क पर खड़े टेंपो को हटाने की बात कहने पर एक व्यक्ति से मारपीट कर सोने की चेन छीनने के मामले में सुखदेवनगर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में रातू रोड के अमरूद बागान गली निवासी मोहित कुमार (21) और खादगढ़ा मिलन चौक निवासी राजेंद्र महली (23) शामिल हैं. पुलिस ने मोहित के घर से छीनी गयी सोने की चेन भी बरामद की है.

विज्ञापन

टेंपो हटाने को कहने पर हुआ विवाद

घटना छह सितंबर की शाम करीब चार बजे हेसागोविंद नर्सिंग होम के पास हुई. अमरूद बागान निवासी पिंकू कुमार चौधरी कार से घर जा रहे थे. सड़क पर कार और टेंपो खड़ा था. उन्होंने टेंपो चालक सूरज यादव से उसे हटाने को कहा.

आरोप है कि इसके बाद सूरज यादव ने रोहित यादव, मोहित यादव, अंशु यादव समेत चार-पांच अन्य लोगों को बुला लिया. सभी ने पिंकू के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी. पिंकू ने भागने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उन्हें घेरकर पीटा.

गले से चेन छीनने का आरोप

आरोप है कि मारपीट के दौरान पिंकू कुमार चौधरी के गले से सोने की चेन छीन ली गयी. इसके बाद धमकी देते हुए सभी आरोपी मौके से फरार हो गये. मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola