हैदराबाद में हेमंत सोरेन और रूपी सोरेन से मिले तेलंगाना के डिप्टी CM, जल्द स्वस्थ होने की कामना
तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू ने हेमंत सोरेन की मां की कुशल-क्षेम ली | Prabhat Khabar Network
तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू ने हैदराबाद के अस्पताल में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
रांची. तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री एवं वित्त, योजना व ऊर्जा मंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू ने गुरुवार को हैदराबाद के एआइजी हॉस्पिटल्स में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी माता रूपी सोरेन से मुलाकात की. इस दौरान तेलंगाना के मंत्री डीएस रेड्डी भी मौजूद रहे.
जल्द स्वस्थ होने की कामना
उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू ने रूपी सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात की.
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से मुलाकात की जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि एआइजी हॉस्पिटल्स, हैदराबाद में रूपी सोरेन से मुलाकात कर उनकी कुशल-क्षेम की जानकारी ली और जल्द स्वस्थ होने की कामना की.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए