16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, सुखदेवनगर थाने में केस
रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
रांची. 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के आरोप में सुखदेवनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि 10 सितंबर की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गिरिडीह जिले के गांडेय थाना क्षेत्र के चरकमरा गांव निवासी मनोज कुमार उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया.
परिजनों ने की तलाश, नहीं मिली जानकारी
घटना के बाद परिजनों ने किशोरी की काफी तलाश की, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी. इसके बाद किशोरी की मां ने सुखदेवनगर थाना में इसकी शिकायत की. पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है.
किशोरी की बरामदगी में जुटी पुलिस
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस किशोरी की बरामदगी और आरोपी की तलाश में जुट गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और किशोरी के बारे में जानकारी जुटायी जा रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए